Vishnudev Sai Cabinet: विष्णुदेव साय की फुल कैबिनेट की बैठक आज: मंत्रालय में दोपहर में होगी कैबिनेट की बैठक…

Vishnudev Sai Cabinet: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज दोपहर 2 बजे मंत्रालय में होगी। वैसे तो यह राज्य कैबिनेट की तीसरी बैठक होगी, लेकिन इससे पहले हुई दो बैठकों में एक मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम ही शामिल हुए थे। आज होने वाली बैठक फुल कैबिनेट की बैठक होगी।
बता दें कि साय कैबिनेट के 9 मंत्रियों ने आज ही शपथ ली। आज शपथ लेने वालों में राम विचार नेताम, केदार कश्यप, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंक राम वर्मा, बृजमोहन अग्रवाल और दयालदास बघेल शामिल हैं। आज होनी वाली कैबिनेट की बैठक में किसानों के मुद्दे पर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। इसके साथ ही सरकार महतारी वंदन योजना शुरू करने की घोषणा कर सकती है। माना जा रहा है कि कैबिनेट के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो सकता है।

संजीत कुमार: छत्तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्कृत। सांध्य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्टेट ब्यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।
-
Home
-
Menu
