Vishnudev Sai Cabinet: मंत्रालय में एक साथ विष्‍णुदेव साय कैबिनेट: देखें फोटो- शपथ ग्रहण के बाद पहली बार एक साथ मंत्रालय पहुंचे सभी मंत्री

Vishnudev Sai Cabinet: मंत्रालय में एक साथ विष्‍णुदेव साय कैबिनेट: देखें फोटो- शपथ ग्रहण के बाद पहली बार एक साथ मंत्रालय पहुंचे सभी मंत्री
X

अपनी पूरी टीम के साथ मंत्रालय में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय

Vishnudev Sai Cabinet: मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के मंत्रिमंडल में आज 9 नए मंत्री शामिल हो गए हैं। राजभवन में शपथ ग्रहण के बाद सभी मंत्री मंत्रालय पहुंचे।

Vishnudev Sai Cabinet: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की 9 दिन पुरानी विष्‍णुदेव साय सरकार में आज 9 मंत्री शामिल हुए। इनमें नए और पुराने चेहरे शमिल हैं। प्रदेश सरकार के सभी 9 मंत्रियों ने आज राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अब राज्‍य में मुख्‍यमंत्री सहित 12 मंत्री हो गए हैं। शपथ ग्रहण के बाद सभी मंत्री मंत्रालय पहुंचे, जहां सीएम और दोनों डिप्‍टी सीएम भी मौजूद थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्रियों की अनौपचारिक चर्चा हुई। इसमें सरकार के आगामी कामकाज पर बात हुई। मंत्रियों ने एक साथ सीएम साय को गुलस्‍ता भेंट किया।

कैबिनेट में शामिल किए गए प्रदेश के सबसे वरिष्‍ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल


कैबिनेट मंत्री बनाए गए पूर्व आईएएस और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी।


साय कैबिनेट में एससी वर्ग के अकेले मंत्री दयालदास


रामानुजगंज सीट से विधायक और वरिष्‍ठ आदिवासी नेता राम विचार नेताम


साय कैबिनेट की एक मात्र महिला मंत्री लक्ष्‍मी राजवाड़े


बलौदाबार सीट से पहली बार के विधायक और मंत्री टंक राम वर्मा


श्‍याम बिहारी जायसवाल को भी साय कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है।


बस्‍तर संभाग के दग्गिज नेता केदार कश्‍यप भी मंत्री बनाए गए हैं।


कोरबा सीट से कांग्रेस सरकार के दिग्‍गज मंत्री को हराने वाले लखनलाल देवांगन ने भी मंत्री बनाए गए हैं।


Tags

Next Story