Begin typing your search above and press return to search.

Vishnudeo Sai: सौम्य सीएम विष्णुदेव साय का अपराध पर कड़ा संदेश: बोले-अपराधियों के खिलाफ चलेगा बुलडोजर, जिन्हें आपत्ति वो जा सकते हैं कोर्ट

Vishnudeo Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भय मुक्त शासन देने के वादे और अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की नीति पर चलते हुए की गई प्रशासनिक कार्रवाई। साधराम यादव हत्याकांड के आरोपी अयाज खान द्वारा किये गये अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर। अयाज खान ने अवैध निर्माण कर दुकान डाल ली थी, उपमुख्यमंत्री ने दिये थे साधराम यादव हत्याकांड में कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Vishnudeo Sai: सौम्य सीएम विष्णुदेव साय का अपराध पर कड़ा संदेश:  बोले-अपराधियों के खिलाफ चलेगा बुलडोजर, जिन्हें आपत्ति वो जा सकते हैं कोर्ट
X
By Sanjeet Kumar

Vishnudeo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भयमुक्त शासन देने के वादे तथा अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की नीति पर चलते हुए प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों में लगे लोगों और गैरकानूनी कार्यों में लगे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

कवर्धा शहर से लगे हुए लालपुर में 20 जनवरी की दरम्यानी रात को चरवाहे साधराम यादव की हत्या के मामले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश प्रशासन को दिये थे। प्रशासन ने निर्देश मिलने के अगले ही दिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। प्रशासन ने साधराम के हत्या के आरोपी अयाज खान के कवर्धा में वार्ड 18 में किये गये अवैध कब्जे को आज जमींदोज कर दिया। अयाज खान ने अपने घर में अवैध निर्माण कर आटा चक्की की दुकान खोली थी। प्रशासन की टीम आज यहां पहुँची और अवैध कब्जा जमींदोज कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में यादव की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। उपमुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात 24 घंटे के भीतर ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले के संज्ञान में आते ही उप मुख्यमंत्री शर्मा ने निर्देश दिये थे कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो। कार्रवाई इस तरह से सख्त हो ताकि असामाजिक तत्वों के लिए कड़ा संदेश जाए।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गृह विभाग के अधिकारियों को कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को बेहतर रखने सख्त मानिटरिंग के निर्देश दिये थे। अपराध के प्रति जीरो टालरेंस के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिये गये थे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गृह विभाग की बैठक में पुलिस से पारदर्शिता के साथ लोगों को न्याय दिलाने के लिए काम करने कहा था। साथ ही अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश भी दिये गये थे। कवर्धा मामले में कड़ी कार्रवाई इसी कड़ी में की गई है।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story