Begin typing your search above and press return to search.

Vishnudeo Sai: धनुर्धर विष्‍णु का निशाने पर लगा तीर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीरंदाजी में आजमाया हाथ

Vishnudeo Sai:

Vishnudeo Sai: धनुर्धर विष्‍णु का निशाने पर लगा तीर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीरंदाजी में आजमाया हाथ
X
By Sanjeet Kumar

Vishnudeo Sai: रायपुर। नारायणपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित किसान मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जब यहां बच्चों को तीरंदाजी करते हुए देखा, तो उन्हें अपने बचपन की याद आई, जब वे आदिवासी अंचल में तीर चलाया करते थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्साहित होकर स्वयं हाथ में तीर धनुष थामा और तीरंदाजी में हाथ आजमायाl उन्होंने तीर सटीक निशाने पर लगाए, तो उपस्थित जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से मुख्यमंत्री के अचूक निशाने की प्रशंसा की। रामकृष्ण आश्रम में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मानुराम उसेण्डी,आयतु पोड़ियाम,ऋषिका ध्रुव तथा अंजलि ध्रुव ने तीरंदाजी के जौहर दिखाए।







Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story