Vishnudeo Sai: अमित शाह से मुलाकात की CM विष्णुदेव ने, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, दिल्ली में सीएम से मिले प्रदेश के एक रिटायर सहित 2 आईएएस

Vishnudeo Sai: रायपुर, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन आज रायपुर रवाना होने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। बताते हैं, सीएम सचिवालय ने मुख्यमंत्री की मुलाकात के लिए गृह मंत्रालय से संपर्क किया था। आज शाम साढ़े 4 बजे उनकी अमित शाह से मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक राज्य के विकास और संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने के संदर्भ में चर्चा हुई। इसके बाद विष्णु देव रायपुर आने के लिए एयरपोर्ट रवाना हो गए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने केंद्रीय श्रम और जलवायु परिवर्तन मंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से दिल्ली में पोस्टेड एक आईएएस अफसर ने मुलाकात की। वहीं एक रिटायर आईएएस भी मिले हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से सौजन्य भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने यादव के साथ विभिन्न विभागीय गतिविधियों के बारे में चर्चा की।
आवास और शहरी विकास निगम (हुडको) के अध्यक्ष संजय कुलश्रेष्ठ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली में आज सौजन्य मुलाकात की।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष नई दिल्ली के भारत मंडपम में मध्यप्रदेश के नगरीय विकास, आवास और संसदीय कार्यमंत्री कैलाव विजयवर्गीय ने मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरूण साव भी मौजूद थे।

संजीत कुमार: छत्तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्कृत। सांध्य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्टेट ब्यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।
-
Home
-
Menu
