Begin typing your search above and press return to search.

विक्रमादित्य सिंह की जीवनी | Vikramaditya Singh Biography In Hindi

Vikramaditya Singh Biography In Hindi: 33 वर्षीय विक्रमादित्य सिंह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के बेटे हैं। बीते वर्ष 2021 में पिता की मृत्यु के बाद विक्रमादित्य को राजा बनाया गया था। 17 अक्टूबर 1989 को जन्में विक्रमादित्य सिंह हिमाचल के बिशप स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा हासिल की है।

विक्रमादित्य सिंह की जीवनी | Vikramaditya Singh Biography In Hindi
X

विक्रमादित्य सिंह की जीवनी | Vikramaditya Singh Biography In Hindi

By NPG News

Vikramaditya Singh Biography In Hindi: 33 वर्षीय विक्रमादित्य सिंह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के बेटे हैं। बीते वर्ष 2021 में पिता की मृत्यु के बाद विक्रमादित्य को राजा बनाया गया था। 17 अक्टूबर 1989 को जन्में विक्रमादित्य सिंह हिमाचल के बिशप स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा हासिल की है। इसके बाद उन्होंने साल 2011 में दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स में बीए किया है। साल 2016 में उन्होंने इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। खेल के प्रति खास लगाव होने के कारण उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। साल 2007 में ट्रैप शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता था।

  • नाम विक्रमादित्य सिंह
  • पार्टी कांग्रेस
  • आयु 33 वर्ष
  • लिंग पुरुष
  • शैक्षिक योग्यता परास्नातक
  • प्रोफेशनल व्यवसाय किसानी, बागवानी, व्यवसाय
  • आपराधिक मामले 11
  • देनदारियां ₹ 14,000,000
  • चल संपत्ति ₹ 111,000,000
  • अचल संपत्ति ₹ 903,000,000
  • संपत्ति ₹ 1,010,000,000
  • कुल आय ₹ 7,340,000

राजनीतिक सफर

विक्रमादित्य का राजनीतिक सफर 2013 में शुरू हुआ। इस साल वह हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कमेटी से जुड़े और उन्हें युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया। 2017 तक विक्रमादित्य इस पद पर रहे। विक्रमादित्य के पिता वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 2021 में उनके निधन के बाद विक्रमादित्य को राजा बनाया गया। विक्रमादित्य सिंह की मां रानी प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। इस साल मंडी लोकसभा उपचुनाव में वीरभद्र की पत्नी और रानी प्रतिभा सिंह ने बीजेपी को हराया था।

Next Story