Begin typing your search above and press return to search.

विधायक को थप्पड़ VIDEO: पति ने सबके सामने जड़ा विधायक पत्नी को जोरदार थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

विधायक को थप्पड़ VIDEO: पति ने सबके सामने जड़ा विधायक पत्नी को जोरदार थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
X
By NPG News

डेस्क पंजाब के तलवंडी साबो से आम आदमी पार्टी की सीनियर महिला विधायक को पति के दवारा थप्पड़ मारते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में थप्पड़ के बाद कुछ लोग उनको संभालने की कोशिश करते दिख रहे है। बताया जा रहा है कि अब आयोग इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेगा। जानकारी के मुताबिक,पति से विवाद के बाद बलजिंदर ससुराल छोड़ मायके रहने चली गई हैं।

ये घटना 10 जुलाई की है, जिसमें तलवंडी से दो बार की विधायक बलजिंदर कौर कुछ लोगों के साथ अपने पति सुखराज सिंह के साथ बहस करते हुए देखी जा सकती हैं। इसी दौरान सुखराज सिंह अचानक उठकर कौर को थप्पड़ मारते हुए दिखते हैं। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे और उन्हें बीच-बचाव करते हुए देखा जा सकता है। विधायक कौर चुपचाप वहीं खड़ी रहती हैं। इस घटना के एक बुजुर्ग विधायक को ढांढस दिला रहे हैं, जबकि कुछ लोग सुखराज को शांत कराने की कोशिश करते दिख रहे हैं.विधायक की ओर से इस मामले को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बताया जा रहा है कि विधायक बलजिंदर कौर या उनके पति सुखराज बल की ओर से इस मुद्दे पर अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

आप भी देखिये ये वायरल वीडियो -



Next Story