उपराष्ट्रपति कोरोना पॉजिटिव: एक हफ्ते तक आइसोलेशन में रहेंगे, ट्विट कर दी जानकारी...

उपराष्ट्रपति कोरोना पॉजिटिव: एक हफ्ते तक आइसोलेशन में रहेंगे, ट्विट कर दी जानकारी...
X

नईदिल्ली 23 जनवरी 2022. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू रविवार को हैदराबाद में Covid-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. वह एक हफ्ते के लिए आइसोलेशन में रहेंगे, उनके सचिवालय ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी है। ट्वीट में कहा गया है, "उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों को खुद को क्वारंटीन करने और अपना टेस्ट कराने की सलाह दी है."

उप राष्ट्रपति के ट्विटर अकाउंट से शाम करीब पौने पांच बजे दो ट्वीट किए गए. लिखा गया, "उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू आज कोविड टेस्ट रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए. वे आजकल हैदराबाद में हैं. कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होंने स्वयं को एक सप्ताह के लिए अलग आइसोलेट रखने का निर्णय किया है."

इससे पहले रविवार को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी. नायडू ने इंडिया गेट पर बोस की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के केंद्र सरकार के फैसले की सराहना की. उन्होंने कहा, 'हम राष्ट्र की नि:स्वार्थ सेवा के प्रति नेताजी के अदम्य साहस का सम्मान करते हुए इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हैं. राष्ट्र स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए बोस का ऋणी है.'

Tags

Next Story