Begin typing your search above and press return to search.

Vasundhara Raje Scindia Biography: वसुंधरा राजे सिंधिया का जीवन परिचय, जानिए कौन है वसुंधरा राजे सिंधिया

Vasundhara Raje Scindia Biography: भारतीय राजनीतिज्ञ वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्म 8 मार्च 1953 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था।

Vasundhara Raje Scindia Biography: वसुंधरा राजे सिंधिया का जीवन परिचय, जानिए कौन है वसुंधरा राजे सिंधिया
X
By Ragib Asim

Vasundhara Raje Scindia Biography: भारतीय राजनीतिज्ञ वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्म 8 मार्च 1953 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। इनके पिता स्वर्गीय जीवाजीराव सिंधिया (ग्वालियर राज्य के पूर्व महाराजा) थे , माता स्वर्गीय विजयाराजे सिंधिया (पूर्व भारतीय राजनीतिज्ञ) थी। इनके भाई स्वर्गीय माधवराव सिंधिया (पूर्व भारतीय राजनीतिज्ञ) और बहन, स्वर्गीय पद्मा राजे, उषा राजे, स्वर्गीय पद्मवती राजे और यशोधरा राजे सिंधिया (भारतीय राजनीतिज्ञ) थी।

वसुंधरा राजे सिंधिया तलाकशुदा है इनके पति का नाम हेमंत सिंह (विवाह तिथि 1972-1974) था। इनका एक बेटा है जिसका नाम दुष्यंत सिंह (भारतीय राजनीतिज्ञ) है। यह 2 बार राजस्थान की मुख़्यमंत्री भी रह चुकी है, यह राजस्थान से बीजेपी का प्रमुख चेहरा भी है।

  • नाम – वसुंधरा राजे सिंधिया
  • प्रोफेशन – भारतीय राजनीतिज्ञ
  • पार्टी – बीजेपी
  • जन्म – 8 मार्च 1953
  • Height – 163 Cm
  • Weight – 77 Kg
  • राशि – मीन
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • गृहनगर – मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
  • राजनीति से शुरुवात – 1984 में राजनीति में प्रवेश किया
  • मुख्य प्रतिद्वंद्वी – अशोक गहलोत
  • घर का पता – मकान नंबर 53, गोदाम तलई, झलावर
  • पसंदीदा राजनीतिज्ञ – नरेंद्र मोदी
  • कुल सम्पति – 3.21 Cr
  • पहली बार मुख़्यमंत्री – 2003 में
  • Vasundhara Raje Age (2020) – 67 Years
  • Vasundhara Raje Education – (शिक्षा)

राजनीतिक जीवन

राजे को 1984 में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया था। इसके बाद 1985-87 के बीच राजे भाजपा युवा मोर्चा राजस्थान की उपाध्यक्ष रहीं। 1987 में वसुंधरा राजे राजस्थान प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष बनीं। उनकी कार्यक्षमता, विनम्रता और पार्टी के प्रति वफादारी के चलते 1998-1999 में अटलबिहारी वाजपेयी मंत्रिमंडल में राजे को विदेश राज्यमंत्री बनाया गया। वसुंधरा राजे को अक्टूबर 1999 में फिर केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया। भैरोंसिंह शेखावत के उपराष्ट्रपति बनने के बाद उन्हें राजस्थान में भाजपा राज्य इकाई का अध्यक्ष बनी।

विधायक

  • 1985-90 सदस्य, 8वीं राजस्थान विधान सभा
  • 2003-08 सदस्य, 12वीं राजस्थान विधान सभा में झालरापाटन से।
  • 2008-13 सदस्य, 13वीं राजस्थान विधान सभा झालरापाटन से।
  • 2013 सदस्य, 14वीं राजस्थान विधान सभा झालरापाटन से।

सांसद

  • 1989-91 : 9वीं लोक सभा सदस्या
  • 1991-96 : 10वीं लोक सभा सदस्या
  • 1996-98 : 11वीं लोक सभा सदस्या
  • 1998-99 : 12वीं लोक सभा सदस्या
  • 1999-03 : 13वीं लोक सभा सदस्या

वसुंधरा राजे से जुडी रोचक जानकारी – (Vasundhara Raje Biography in Hindi)

  • वसुंधरा राजे एक शाही परिवार से सम्बन्ध रखती है इनके पिता राजस्थान के राजा हुआ करते थे।
  • शाही वातावरण होने के कारण यह सार्वजनिक सेवा और राजनीति से काफी परिचित थी।
  • यह वर्ष 2003 में राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं।
  • वर्ष 2007 में इनको “Women Together Award” पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

वसुंधरा राजे इस समय राजस्थान की राजनीति में सक्रिय है और आने वाले समय में यह फिर से राजस्थान की मुख़्यमंत्री बन सकती है। राजस्थान में यह एक कद्दावर नेता के रूप में जानी जाती है, यह लम्बे समय तक यहाँ से राजनीति में रह रही है इसलिए लोगों में इनके लिए काफी प्यार और सम्मान है। राजस्थान के कई नेता इनके शासनकाल में मंत्री रहे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story