Begin typing your search above and press return to search.

Vasudev Devnani Biography: वासुदेव देवनानी का जीवन परिचय, जानिए कौन है वासुदेव देवनानी

Vasudev Devnani Biography: राजस्थान विधानसभा के वासुदेव देवनानी अध्यक्ष बने हैं वह पांचवीं बार विधायक बने हैं। उन्होंने कांग्रेस के महेंद्र सिंह रावत को हराकर विधायक की हासिल की है। इंजीनियरिंग शिक्षा प्राप्त वासुदेव देवनानी भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

Vasudev Devnani Biography: वासुदेव देवनानी का जीवन परिचय, जानिए कौन है वासुदेव देवनानी
X
By Ragib Asim

Vasudev Devnani Biography: राजस्थान विधानसभा के वासुदेव देवनानी अध्यक्ष बने हैं वह पांचवीं बार विधायक बने हैं। उन्होंने कांग्रेस के महेंद्र सिंह रावत को हराकर विधायक की हासिल की है। इंजीनियरिंग शिक्षा प्राप्त वासुदेव देवनानी भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

Vasudev Devnani Biography: वासुदेव देवनानी का जीवन परिचय, जानिए कौन है वासुदेव देवनानी

  • वासुदेव देवनानी
  • आयु 73 वर्ष
  • लिंग पुरुष
  • शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएट
  • प्रोफेशनल व्यवसाय विधायक वेतन
  • आपराधिक मामले 0
  • देनदारियां ₹ 1,880,605
  • चल संपत्ति ₹ 25,724,187
  • अचल संपत्ति ₹ 13,061,148
  • संपत्ति ₹ 38,785,335
  • कुल आय ₹ 2,767,280
  • जीवनसाथी का व्यवसाय सेवानिवृत्त शिक्षक

वासुदेव देवानानी का जन्म और शिक्षा: Vasudev Devnani Biography

अजमेर में जन्में वासुदेव देवनानी ने एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज, जोधपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री प्राप्त की. इसके बाद वह एक अकादमिक करियर में आगे बढ़े और उदयपुरा में विद्या भवन पॉलिटेक्निक कॉलेज के डीन बने और उनका विवाह रिटायर्ड स्कूल शिक्षिका इंदिरा देवनानी से हुआ है. उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं.

वासुदेव देवानानी कब और कितनी बार चुने गए विधायक : Vasudev Devnani Biography:

अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र राजनीतिक खींचतान का गवाह रहा है. अजमेर उत्तर के निवर्तमान विधायक वासुदेव देवनानी हैं, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक प्रमुख चेहरा हैं. 2018 में हुए पिछले चुनावों में, वासुदेव देवनानी ने 132,947 वैध वोटों में से कुल 67,881 वोटों के साथ शानदार जीत हासिल की थी. कांग्रेस के उम्मीदवार, महेंद्र सिंह रलावता पर उनकी जीत 8,630 वोटों के महत्वपूर्ण अंतर से हुई. अजमेर उत्तर के राजनीतिक सफर में कई उतार-चढ़ाव आए. 2013 में, भाजपा के वासुदेव देवनानी कांग्रेस के डॉ. श्रीगोपाल बाहेती को 20,479 वोटों के प्रभावशाली अंतर से पीछे छोड़कर विजयी हुए थे. दूसरी ओर, 2008 का चुनाव बेहद रोमांचक था क्योंकि वासुदेव देवनानी ने डॉ. श्रीगोपाल बाहेती के खिलाफ सिर्फ 688 वोटों की मामूली बढ़त के साथ सीट हासिल की थी.

वासुदेव देवानानी है राजनीतिक करियर? Vasudev Devnani Biography

वासुदेव देवनानी लगातार अजमेर उत्तर से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की है. देवनानी कम उम्र में आरएसएस और बाद में इसकी छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में शामिल हो गए हैं. जिसके बाद उन्होंने नौ साल तक राजस्थान के राज्य अध्यक्ष के रूप में कार्य किया. इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए थे. देवनानी पहली बार 2003 में अजमेर उत्तर की सीट से विधायक चुन कर आए थे. इसके बाद 2008 ओर 2013 में फिर चुने गए. वह 2003 से 08 में वसुंधरा राजे सरकार में तकनीक शिक्षा राज्य मंत्री थे. इसके बाद 2013-18 तक वसुंधरा सरकार में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री थे.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story