Begin typing your search above and press return to search.

गोवा में भाजपा के आधार स्तंभ रहे मनोहर पर्रिकर के पुत्र उत्पल ने भाजपा को किया नमस्ते.. निर्दलीय लड़ेंगे पिता की सीट पणजी से

गोवा में भाजपा के आधार स्तंभ रहे मनोहर पर्रिकर के पुत्र उत्पल ने भाजपा को किया नमस्ते.. निर्दलीय लड़ेंगे पिता की सीट पणजी से
X
By NPG News

नई दिल्ली,21 जनवरी 2022। गोवा में भारतीय जनता पार्टी के आधारस्तंभ रहे और राष्ट्रीय राजनीति में विशिष्ट छवि रखने वाले स्व.मनोहर पर्रिकर के पुत्र उत्पल पर्रिकर ने भाजपा को अंतिम प्रणाम कर दिया है।उत्पल पर्रिकर पिता की परंपरागत सीट पणजी से टिकट चाहते थे लेकिन संगठन ने वहाँ से बाबुश मोंसरेट को टिकट दिया है।

गोवा के मुख्यमंत्री और देश के रक्षामंत्री रह चुके मनोहर पर्रिकर की 63 वर्ष की आयु में अग्नाशय के कैंसर की वजह से निधन हो गया था।

उत्पल पर्रिकर ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए इसे सिद्धांतों की लड़ाई बताया है, वहीं भाजपा की ओर से इसे लेकर अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

Next Story