Begin typing your search above and press return to search.

उप मुख्‍यमंत्री बनने के बाद सिंहदेव का पहला दौरा, पहुंचे सीएम भूपेश के निर्वाचन क्षेत्र पाटन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्‍य स्‍वागत

उप मुख्‍यमंत्री बनने के बाद सिंहदेव का पहला दौरा, पहुंचे सीएम भूपेश के निर्वाचन क्षेत्र पाटन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्‍य स्‍वागत
X
By Sanjeet Kumar

दुर्ग। उप मुख्‍यमंत्री पद की जिम्‍मेदारी संभालने के बाद टीएस सिंहदेव ने आज पहला दौरा मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के निर्वाचन क्षेत्र पाटन का किया। सिंहदेव ने वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकत की और उन्‍हें संबोधित भी किया। इस दौरान सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में हमें राज्‍य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनानी है।

सिंहदेव का यह दौरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बूथ चलो अभियान का हिस्‍सा था। बता दें कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में बूथ चलो अभियान चला रही है। इसके तहत एक ही दिन पार्टी के बड़े नेता अलग-अलग बूथों में पहुंच रहे हैं। बस्‍तर में इस कार्यक्रम की सफलता के बाद आज दुर्ग संभाग में इसक आयोजन किया गया। पार्टी की तरफ से सिंहदेव को पाटन विधानसभा क्षेत्र के बूथ में जाने की जिम्‍मेदारी सौंपी गई थी। सिंहदेव ने यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ पार्टी की विचारधारा और शासन की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने को लेकर सार्थक चर्चा की।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story