Begin typing your search above and press return to search.

Stree Samman Yojana: बड़ा ऐलान: यहां सरकार बनते ही लागू होगी ‘स्त्री सम्मान योजना’, इन महिलाओं को मिलेंगे इतने हजार रुपए

Stree Samman Yojana: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भले ही चुनाव में अभी वक्त हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपने-अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया है।

बड़ा ऐलान: यहां सरकार बनते ही लागू होगी ‘स्त्री सम्मान योजना’,
X
By Chitrsen Sahu

Stree Samman Yojana: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भले ही चुनाव में अभी वक्त हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपने-अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया है।

दी जाएगी 3000 रुपये की आर्थिक सहायता

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यदि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो "स्त्री सम्मान योजना" की शुरुआत की जाएगी। इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने इसे महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण से जोड़ते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम होगी।

BJP पर जमकर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं और बेटियों के साथ अन्याय हो रहा है। पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं और उन्हें प्रताड़ना का शिकार बनना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि सबसे ज्यादा शोषण महिलाओं का ही इस सरकार में हो रहा है।

चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने यह भी ऐलान किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा बड़े पैमाना पर महिलाओं को टिकट देगी, ताकि वे राजनीति में भागीदारी और नेतृत्व सिद्ध कर सकें। वहीं उन्होंने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग BJP के दबाव में काम कर रहा है और निष्पक्षता खत्म होती जा रही है। अखिलेश यादव के इन बयानों को आगामी चुनावों की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें महिला वोट बैंक को साधने की कोशिश की जा रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अन्य राजनीतिक दल इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और महिलाओं को लेकर कौन-कौन से वादे सामने आते हैं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story