Begin typing your search above and press return to search.

पूर्व मंत्री चंद्राकर के दो तीखे ट्वीट: PCC चीफ़ मरकाम और मुख्यमंत्री बघेल पर साधा निशाना...तो आरपी का पलटवार-तड़ीपार की चाकरी करने वालों की सलाह नहीं चाहिए

पूर्व मंत्री चंद्राकर के दो तीखे ट्वीट: PCC चीफ़ मरकाम और मुख्यमंत्री बघेल पर साधा निशाना...तो आरपी का पलटवार-तड़ीपार की चाकरी करने वालों की सलाह नहीं चाहिए
X
By NPG News

रायपुर 31 जनवरी 2022। भाजपा के तेज तर्रार वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने बेहद तीखे अंदाज वाले दो ट्वीट किए हैं। इनमें एक पर उन्होंने पीसीसी चीफ़ मोहन मरकाम पर निशाना साधा है तो एक ट्वीट सीधे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ही प्रश्नांकित कर रहा है। वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने पीसीसी चीफ़ मोहन को सार्वजनिक बहस की चुनौती देते हुए लिखा है छत्तीसगढ़ (कांग्रेस शोषित, ठेका पद्धति से संचालित) कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री @MohanMarkamPCC उर्फ गुरुजी... स्वतंत्रता संग्राम में छ.ग. के एक भी कांग्रेसी का नाम बताइये जिसने शहादत दी हो... जिसने शहादत दी वो कांग्रेसी नहीं थे... हो जाये सार्वजनिक बहस..!!! जबकि दूसरा ट्वीट उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सीधे लक्ष्य करते हुए किया है। अजय चंद्राकर ने एक अख़बार में प्रकाशित सीएम बघेल के बयान के संदर्भ के साथ यह ट्वीट किया है। अख़बार के मुताबिक़ सीएम बघेल ने कहा है मेरी और मोदी की राह अलग-अलग इस पर अजय चंद्राकर ने लिखा है


छत्तीसगढ़ सरकार (कांग्रेस शोषित, ठेका पद्धति से शासित) के वजीर-ए-आला बिलकुल सही कह रहे हैं... राष्ट्र की सेवा (मोदी जी) और एक परिवार की चाकरी (कांग्रेस) में अंतर तो होगा ही... बस कुछ महीने और...!!! वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीधे निशाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेहद करीबी सहयोगी और संगठन में प्रवक्ता आर पी सिंह ने पलटवार किया है। आर पी सिंह ने कहा है छत्तीसगढ़ BJP(सत्ता सुख से वंचित,कमीशन खोरी से संचालित) भूपेश बघेलजी सही कह रहेहैं बस हत्यारे गोडसे और अंग्रेजों से पेंशन पाने वाले सावरकर के अनुयायी समझ नहीं पा रहे है।देश बेचना और चीनके सामने थरथर कांपना राष्ट्र सेवा कब से हो गया?तड़ीपार की चाकरी करने वालों से सलाह नहीं चाहिए!




Next Story