Begin typing your search above and press return to search.

इस दिन खत्म हो जाएगा बिहार के अगले सीएम का सस्पेंस, मनोज तिवारी ने अभी नाम न बताए जाने का कारण भी बता दिया

Bihar politics : भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर लंबे समय से जारी सस्पेंस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नए सीएम के घोषणा की तिथि भी बता दी है।

इस दिन खत्म हो जाएगा बिहार के अगले सीएम का सस्पेंस, मनोज तिवारी ने अभी नाम न बताए जाने का कारण भी बता दिया
X
By Ranjan Kumar

Manoj Tiwari Statement On Bihar Next CM : बिहारा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद नया सीएम कौन होगा, उस पर जल्द ही पर्दा हटने वाला है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में बिहार में नई सरकार के गठन पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सबकुछ सामान्य है। 10 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो जाएगी। बता दें, इसी दिन नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने की चर्चा है।

मंगलवार रात मनोज तिवारी औरंगाबाद से लौटते हुए रोहतास के डेहरी पहुंचे थे। यहां एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सांसद ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की वजह से वह अभी नए मुख्यमंत्री का नाम सार्वजनिक नहीं कर सकते।

सीएम पद के लिए सम्राट सबसे आगे

नए मुख्यमंत्री की रेस में कई नाम हैं। मगर, मुख्य रूप से दो नाम काफी चर्चा में हैं। पहला नाम उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का है। इसकी वजह है कि खुद नीतीश कुमार सार्वजनिक मंच से सम्राट चौधरी की कई बार तारीफ कर चुके हैं। जदयू के अन्य कई नेताओं ने भी सम्राट की सराहना की है। जदयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह भी सम्राट के सीएम नाम से सहमत हैं। यहां तक की वह उनकी पैरवी भी कर सकते हैं।

ये नेता भी रेस में

सम्राट चौधरी के अलावा विधानसभा के अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, धर्मशीला गुप्ता, मंगल पांडेय भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे हैं।

Next Story