
नईदिल्ली 4 फरवरी 2022. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज गोवा के एक चुनावी कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि हम गोवा के लोगों के लिए 'न्याय स्कीम' लाएंगे। हम हर महीने 6,000 रुपए गोवा के सबसे गरीब व्यक्ति के बैंक अकाउंट में डालेंगे। 72,000 रुपए साल के आपके बैंक अकाउंट में दिए जाएंगे। साथ ही कहा कि हमारा पूरा ध्यान रोजगार पैदा करने पर होगा। हम जानते हैं कि रोजगार किस प्रकार से पैदा किया जाता है। कांग्रेस पार्टी इसे समझती है। हमने किया भी है। हम एक बार फिर आपको करके दिखा देंगे। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि जिन्होंने धोखा दिया है हम उनको टिकट नहीं देने वाले हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि इस बार पूर्ण बहुमत के साथ गोवा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि गोवा में इस बार हमारा पूरा ध्यान रोजगार पैदा करने पर होगा। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि रोजगार किस प्रकार से पैदा किया जाता है। कांग्रेस पार्टी इसे समझती है और हमने किया भी है। राहुल गांधी ने कहा कि हम एक बार फिर आपको करके दिखा देंगे।
बता दें, 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद 40 सदस्यीय सदन में 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन अब सदन में केवल दो विधायक हैं।
