Begin typing your search above and press return to search.

पिंक गश्त ट्वीटर पर किया ट्रेंड राजधानी पुलिस की मुहिम.. CM बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज ने रिट्वीट कर दी शुभकामनाएँ

X
By NPG News

रायपुर, 26 नवंबर 2021। पायलट प्रोजेक्ट के बतौर राजधानी पुलिस का "पिंक गश्त" बेहतरीन प्रतिसाद और प्रचार पा रहा है। इस अभियान में महिला पुलिस महिलाओं से सतत संपर्क कर अपराधों से बचने सुरक्षा के उपाय और पुलिस के हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सएप नंबर दे रही है।

इस अभियान को ट्वीटर पर अच्छा प्रतिसाद मिला है। ट्वीटर के ट्रेंड पर पिंक गश्त नंबर पाँच पर ट्रेंड कर रहा है। इसे ट्वीटर पर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ के अधिकृत ट्वीटर हैंडल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के ट्वीटर हैंडल समेत कइयों ने रिट्वीट किया गया है, या फिर इसे लेकर ट्वीटर पर चर्चा की है।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस कार्यक्रम की तारीफ़ करते हुए शुभकामनाएँ दी हैं। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस अभियान को लेकर आशा जताई है कि इस अभियान के ज़रिए महिला पुलिस की मौजुदगी राजधानी की सड़कों पर होगी इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Next Story