Begin typing your search above and press return to search.

Bihar SIR: तेजस्वी यादव के बाद अब डिप्टी CM विजय सिन्हा के नाम पर दो वोटर ID, खुलासे से मचा सियासी हंगामा! जानिए पूरा विवाद

Deputy CM Ke Nam Par Do Voter ID: पटना: बिहार में इन दिनों एक के नाम पर दो-दो वोटर आईडी होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय सिन्हा के नाम पर दो-दो वोटर आईडी होने का दावा किया है। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी इस मामले में सफाई दी है।

तेजस्वी यादव के बाद अब डिप्टी CM विजय सिन्हा के नाम पर दो वोटर ID, खुलासे से मचा सियासी हंगामा! जानिए पूरा विवाद
X
By Chitrsen Sahu

Deputy CM Ke Nam Par Do Voter ID: पटना: बिहार में इन दिनों एक के नाम पर दो-दो वोटर आईडी होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय सिन्हा के नाम पर दो-दो वोटर आईडी होने का दावा किया है। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी इस मामले में सफाई दी है।

तेजस्वी यादव ने प्रेसवार्ता कर लगाए आरोप

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय सिन्हा के नाम पर दो-दो वोटर आईडी कार्ड बने हुए हैं। तेजस्वी यादव ने आगे बताया कि विजय सिन्हा का नाम दो विधानसभा बांकीपुर और लखीमपुर के मतदाता सूची में दर्ज है। इन देनों वोटर आईडी कार्ड में उम्र भी अलग-अलग है।

मामले को कोर्ट में रखने की कही बात

इस मामले में तेजस्वी यादव ने कहा कि 'विजय सिन्हा को दोनों विधानसभा से नोटिस आना चाहिए।' वहीं उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि 'क्या विजय सिन्हा को चुनाव आयोग की तरफ से दो दो वोटर आईडी कार्ड रखने पर नोटिस भेजा जाएगा।' इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने इस मामले को कोर्ट में रखने की भी बात कही है।

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दी सफाई

तेजस्वी यादव के आरोपों पर उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने भी सफाई दी है। उनका कहना है कि 'बांकीपुर विधानसभा से पूरे परिवार के साथ वोटर लिस्टमें उनका नाम था। 2024 में उन्होंने लखीमसराय से अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए आवेदन किया था, इसी दौरान उन्होंने बांकीपुर विधानसभा से वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए भी आवेदन किया था, लेकिन किसी वजह से नाम नहीं हटा। वहीं जब उन्हें पता चला कि उनका वोटर आईडी कार्ड दो जगह से है, तो उन्होंने 5 अगस्त को ही उसे रद्द करने के लिए आवेदन किया है।'

तेजस्वी यादव के नाम पर भी दो वोटर लिस्ट

बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के नाम पर भी दो-दो वोटर लिस्ट होने के आरोप लगे थे। चुनाव आयोग के नोटिस का उन्होंने जवाब भी दे दिया है, लेकिन अब उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय सिन्हा पर दो-दो वोटर आईडी कार्ड होने का आरोप लगा है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story