Begin typing your search above and press return to search.

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जीवनी, कौन है सुखदेव सिंह गोगामेड़ी? | Sukhdev Singh Gogamedi Biography Hindi

Sukhdev Singh Gogamedi (President of Karni Sena) Age, Wiki, Wife, Family, Death, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जीवनी, कौन है सुखदेव सिंह गोगामेड़ी? | Sukhdev Singh Gogamedi Biography Hindi
X
By Ragib Asim

Sukhdev Singh Gogamedi Biography Hindi: गोगामेड़ी पूरा नाम सुखदेव सिंह शेखावत था। हालांकि इनको सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने जाना जाता था। वे गांव गोगामेड़ी के चक 9 डीपीएन के निवासी अंचलसिंह के पुत्र थे। सुखदेव सिंह शेखावत 50 वर्ष के थे। सुखदेव सिंह शेखावत श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भरवाना से मिडिल पास की थी। स्कूली शिक्षा के दौरान हुई प्रतियोगिता में अच्छे धावक के रूप में इनकी पहचान थी। उन्होने श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का गठन कर उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बन कर काम शुरू कर दिया। अनेक सम्मेलन व कार्यक्रमों से राजपूत समाज को जोड़ने व राजपूत समाज की शक्ति प्रदर्शन करने के कार्य करते रहे।

  • सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का जन्म 20 फरवरी 1970 को राजस्थान के गोगामेड़ी गांव में हुआ।
  • शिक्षा में उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ आर्ट किया हुआ था।
  • इन्हे जब करणी सेना से निकाल दिया गया जब इन्होंने श्री राजपूत राष्ट्रीय करणी सेना का निर्माण किया और उसके अध्यक्ष बन गए।
  • कहा जा रहा है की जिस मकान में उनकी हत्या हुई उस मकान पर उन्होंने जबरन कब्जा किया हुआ था।
  • सुखदेव सिंह राजस्थान राज्य क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष भी थे।
  • सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की तीन पत्नियां थीं उनकी एक पत्नी का नाम शीला सुखदेव गोगामेड़ी था।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का जीवन परिचय

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी करणी सेना के अध्यक्ष थे और उन्होंने इस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई। 2013 में उन्होंने करणी सेना से जुड़ा था और उनके नेतृत्व में यह संगठन बहुत प्रसिद्ध हो गया था। उनके राजनीतिक करियर में कई मुश्किलें आईं, लेकिन उन्होंने उन्हें पार किया। एक समय पर, उन पर एक महिला के बलात्कार के आरोप लगे थे, लेकिन जब जांच की गई, तो यह आरोप झूठे साबित हुए और वे बरी हो गए।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को राजपूत समुदाय में बड़े सम्मान का दिलाने वाला नेता माना जाता है। विशेषकर युवाओं के बीच वे काफी पॉप्युलर रहे हैं। उन्होंने राजपूत समुदाय और हिन्दू समुदाय के मुद्दों पर बात की और उन्होंने इन मुद्दों को उठाया।

गांव गोगामेड़ी में विरासत की खेती का काम सम्भालते हुए ढाणी बनाकर वहीं निवास करते थे। अपने कार्य को लेकर जयपुर व भादरा भी निवास बना रखा था। गोगामेड़ी मेले में भी होने वाले निलामी कार्यो में सुखदेव सिंह शेखावत की भूमिका रहती आई है।

सुखदेवसिंह शेखावत के विरूद्ध वर्तमान में राजनैतिक धरना प्रदर्शन व राजकार्य में बाधा पहूंचाने के मुकदमें विचाराधीन थे। इससे पूर्व के अपराधी मुकदमें में वह बरी हो चुके थे। सुखदेवसिंह शेखावत अपने परिवार में सबसे बड़े पुत्र थे।

सुखदेव सिंह शेखावत ने 14 अगस्त 2023 को भादरा मुख्यालय पर 2100 फीट तिरंगा यात्रा निकालकर अपने समर्थको की ताकत दर्शाई थी। वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन किया था।

पद्मावती विवाद

2018 में, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के नेतृत्व में करणी सेना ने फिल्म “पद्मावती” के खिलाफ तोड़फोड़ की। इस फिल्म के विरोध में करणी सेना के करीब 2000 लोगों ने अहमदाबाद के मॉल्स में ताबड़तोड़ तोड़फोड़ की और गाड़ियों को बीच रास्ते फूंक डाला गया।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का परिवार

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव धमोरा में रहने वाले सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पिछले कई वर्षों से हनुमानगढ़ जिले में स्थित गोगामेड़ी में रह रहे हैं। यहाँ तक कि वे अपने उपनाम के रूप में ‘गोगामेड़ी’ का उपयोग करते थे। बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का परिवार कहाँ रहता है, तो हम आपको बता दें कि उनकी शादी “शीला कंवर” (Sheela Kanvar) से हुई है, और उनके पास एक बेटा और एक बेटी भी है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी अपने परिवार के साथ जयपुर के श्‍यामनगर जनपथ में रहते थे।

सुखदेव सिंह की करणी सेना में योगदान

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी शेखावत राजपूत परिवार से जुड़े थे, और इसलिए उन्होंने करणी सेना में भाग लिया। उन्होंने राजपूत समुदाय और हिंदू समुदाय से जुड़े कई मुद्दों का समर्थन किया। 2018 में, करणी सेना ने फिल्म “पद्मावती” में राजपूतों के चरित्र के दुरुपयोग के खिलाफ पूरे देशभर में विरोध प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में जोधाबाई राजपूत का चरित्र गलत दिखाया गया था, जबकि वह एक पारसी नहीं थी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की नेतृत्व में करणी सेना ने भारत के कई राज्यों में जोधा अकबर के खिलाफ प्रदर्शन किया।

करणी सेना के नेतृत्व में, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने अपने संगठन के सदस्यों के साथ कई राज्यों में जोधा अकबर के विरुद्ध आवाज बुलंद की। करणी सेना ने इस फिल्म के खिलाफ आलोचना की थी क्योंकि इसमें राजपूतों का अपमान किया गया था। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने एकता कपूर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करवाई और दिलाया कि वह इसमें किसी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करेंगे। इस सीरियल के खिलाफ चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन हुआ था, और पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज भी किया था।

साल 2018 में करणी सेना राजस्थान से बाहर निकलकर देश के अन्य हिस्सों में फैल गई, और राजपूत समुदाय और हिंदू समुदाय के सदस्य सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने करणी सेना के साथ हमसे कंधे से कंधा मिलाया। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने साल 2013 में करणी सेना में शामिल हो गए थे, लेकिन संगनात्मक विवाद के बाद उन्होंने करणी सेना से अलग होकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना नाम से अलग संगठन बना लिया था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a journalist currently employed as News Editor in NPG News (Digital). Born and brought up in Bettiah, Ragib journey began with print media and soon transitioned towards digital. He carries more than 10 years of experience in the field with focus on New media. He has previously worked with Hindustan Samachar, News Track, Janjwar, Special Coverage News Hindi. His interests include Science, Geopolitics, Economics and Current affairs.

Read MoreRead Less

Next Story