Begin typing your search above and press return to search.

सोनिया गांधी की दो टूक "अनुशासन और एकता सर्वोपरि,संगठन व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से उपर है "

सोनिया गांधी की दो टूक अनुशासन और एकता सर्वोपरि,संगठन व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से उपर है
X
By NPG News

नई दिल्ली,26 अक्टूबर 2021। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संगठन को व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से उपर रहने और अनुशासन की कड़े तेवर से ताकीद की है। 24 अकबर रोड याने कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी महासचिवों राज्य प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा

"अनुशासन और एकता पार्टी में सर्वोपरि है, हम से हर एक के लिए सबके महत्वपूर्ण सबसे अहम है कि संगठन मज़बूत रहे। संगठन किसी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से उपर है"

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी ने राजनैतिक लड़ाई किस तरह लड़ी जाए इसके लिए सूत्र दिया। गांधी ने कहा

"हमें भाजपा/आरएसएस के अनैतिक अभियान से वैचारिक तौर पर लड़ना होगा, अगर हमें यह लड़ाई जीतनी है तो पूरे विश्वास के साथ लोगों के सामने उनके झूठ का पर्दाफ़ाश करना होगा"

गांधी ने कहा

"हमारे लोकतंत्र, हमारे संविधान और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को बचाने की लड़ाई की शुरुआत ही झूठे प्रचार को पहचान कर उसका मुक़ाबला करने से शुरु होती है"

Next Story