Begin typing your search above and press return to search.

नीतीश कुमार के घर में कोई दूसरा भी सोता है... कांग्रेस के दावे से बिहार की सियासत गरमाई

Congress On Nishant Kumar : कांग्रेस नेता ने पिता नीतीश कुमार से निशांत कुमार की मुलाकात पर तंज कसा है। उन्होंने ऐसा बयान दे दिया, जिससे बिहार की सियासत गरमा गई है।

नीतीश कुमार के घर में कोई दूसरा भी सोता है... कांग्रेस के दावे से बिहार की सियासत गरमाई
X
By Ranjan Kumar

Bihar Congress On Nitish Kumar : बिहार कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला किया है। कांग्रेस नेता और मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने शुक्रवार को कहा कि नीतीश कुमार निपट गए, अब उनके बेटे निशांत को भाजपा निपटाना चाहती है।

राजेश राठौड़ ने कहा कि आज के समाचार पत्रों में एक बड़ी खबर है। इससे बिहार के लोग अनभिज्ञ थे। सीएम नीतीश कुमार का 50 वर्षीय बेरोजगार बेटा निशांत कुमार, जो उनके घर में ही दशकों से रहते हैं। उनकी रोटी पर पलते हैं। वो कल (26 मार्च) नीतीश कुमार से बंद कमरे में मुलाकात कर अपनी बेरोजगारी दूर करने की बात की।

निशांत कहीं कमाने गए थे या चिड़ियाखाना से आकर मिले

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि निशांत कहां से आकर मिले? कहीं कमाने गए थे या चिड़ियाखाना से आकर मिले। मुझे लगता है कि यह भाजपा की एक बड़ी साजिश है। पहले तो नीतीश कुमार को निपट दिया या नीतीश कुमार निपट गए। अब भाजपा उनके बेटे को जगह मिलने से पहले निपटना चाहती हैं।

भाजपा पर साजिश का आरोप

राजेश राठौड़ ने यह भी कहा कि निशांत 20 साल से नीतीश कुमार के घर पर ही रहता है। अगर, वो मिला तो कौन-सा न्यूज हो गया? सीएम हाउस के अंदर बंद कमरे में बात हो गई तो नीतीश के घर में कोई दूसरा भी सोता है क्या? आम जनता सोती है क्या? मुझे लगता है कि भाजपा की बड़ी साजिश है कि नीतीश के साथ-साथ उनके बेटे को भी निपट दे। उनके बेटा की ओर से अखबारों में बयान भी छपता है कि 2005 से पहले क्या था। 2005 के बाद की चर्चा करें। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि 2005 के बाद आपके पिता जी (नीतीश कुमार) ने बिहार को बेरोजगार बना दिया। चीनी मिल बंद करवाया, कोई उद्योग लगने नहीं दिया। आपके पिता जी को एक बार चुना जाता है, लेकिन वह तीन बार सरकार बना लेते हैं। यह भी आरोप लगाया कि पूरे बिहार का भट्ठा बैठ दिया। दलालों, माफियाओं, कमीशनखोरों की सरकार बनाकर नीतीश ने रख दिया है।

पिता से मिले थे निशांत

26 मार्च यानी बृहस्पतिवार को निशांत कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार से बंद कमरे में मुलाकात की थी। इससे पूर्व निशांत ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनके आवास जाकर मुलाकात की थी। बता दें, निशांत जदयू की सदस्यता लेने के बाद काफी सक्रिय हैं। वो पार्टी के ऊपर से नीचे तक के नेताओं से संपर्क साध रहे हैं।

Next Story