सिंहदेव ने लिखा मनरेगाकर्मियों को पत्र, भावनाएं आहत होने पर मांगी क्षमा...

सिंहदेव ने लिखा मनरेगाकर्मियों को पत्र, भावनाएं आहत होने पर मांगी क्षमा...
X

रायपुर। मंत्री टीएस सिंहदेव ने मनरेगाकर्मियों को पत्र लिखा हैं। उन्होंने भावनाएं आहत होने पर मनरेगाकर्मियों से क्षमा मांगी हैं। मंत्री सिंहदेव ने इस्तीफे के साथ सौपे गए चार पेज के पत्र में 21 एपीओ की बहाली से असहमति जताई थी। जिसके बाद मनरेगाकर्मियों ने उन्हें खत लिख कर अपनी मांगों को जायज बताया था। और मंत्री के पत्र से खुद को आहत बताया था।


अब मंत्री ने खत लिख कर मनरेगाकर्मियों की भावनाओं को ठोस पहुँचने पर माफी मांगी। उन्होने अपने खत में लिखा हैं कि मनरेगाकर्मियों का खत सोशल मीडिया,वेब मीडिया के माध्यम से देखा। औऱ मेरी पहल से किन्ही भी भाइयो को दुख पहुँचा हो तो मैं इसके लिए क्षमा प्रार्थी हू। सिंहदेव ने आगे लिखा कि नियमतिकरण व वेतन वृद्धि की जायज मांगो के लिए मनरेगाकर्मियों ने दंतेवाड़ा से राजधानी तक पद यात्रा निकाली थी। जिसमें मैं भी विचार कर सहमति रखता हूं कि इन जायज मांगो को विचार कर सहमति मिले। इसके साथ ही मनरेगाकर्मियों के उचित मांगो के न्यायसंगत समाधान होने की कामना मंत्री सिंहदेव द्वारा पत्र के अंत मे की गई हैं।

Tags

Next Story