Begin typing your search above and press return to search.

Shivpal Yadav Attack UP Govt: यूपी व केंद्र पर शिवपाल यादव का हमला- लगाया बड़ा आरोप

Shivpal Yadav Attack UP Govt: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने केंद्र और प्रदेश की सरकार पर बड़ा हमला किया है। ‌बोले देश और प्रदेश अधिकारियों के हवाले है...

Shivpal Yadav Attack UP Govt: यूपी व केंद्र पर शिवपाल यादव का हमला- लगाया बड़ा आरोप
X

Shivpal Yadav 

By Manish Dubey

Shivpal Yadav Attack UP Govt: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने केंद्र और प्रदेश की सरकार पर बड़ा हमला किया है। ‌ बोले देश और प्रदेश अधिकारियों के हवाले है। ‌ जनप्रतिनिधियों को लेकर के भी उन्होंने बयान दिया है। ‌

शिवपाल सिंह यादव ने कहा केंद्र और प्रदेश अधिकारियों के हवाले, जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान नहीं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चाहे दिल्ली की सरकार हो या प्रदेश की इतनी झूठी सरकार अभी तक नहीं मिली होगी। जितने भी वादे किए गए 10 सालों में एक भी पूरा नहीं हुआ। यह सरकार न संविधान, कानून, लोकतंत्र को नहीं मानती है। इसी को हटाना है। 2024 के चुनाव में यह बदलाव आएगा। नौजवान जब भी अंगड़ाई लेता है। तब बदलाव हुआ है। शिवपाल सिंह यादव इटावा के सैफई में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि आपका मुकाबला झूठे, बेईमान और भ्रष्टाचार से हो रहा है।‌ इतना भ्रष्टाचार आपने कभी नहीं देखा होगा। अधिकारियों के सहारे सरकार चल रही है। इस सरकार में किसी भी जन प्रतिनिधि का सम्मान नहीं है। पूरा देश प्रदेश अधिकारियों के हवाले हैं। ‌

सभी वर्ग परेशान है

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पीडीए साइकिल यात्रा के दौरान आप लोगों को काफी अनुभव हुआ होगा। अपने लोगों से यह भी पूछा होगा कि सोशल मीडिया या टीवी पर जो भी कार्य दिखाए जाते हैं। क्या हुआ पूरा हो गया? कोई एक भी काम बता दें, जो देश और प्रदेश की सरकार ने जनता के लिए किया हो। ‌किसानों के साथ-साथ सभी वर्ग के लोगों को नौजवानों को दिक्कतें हो रही हैं।

Next Story