Sarguja Royal Family: सरगुजा राज परिवार में शोक: लंबे समय से बीमार चल रहीं बेबी राज का निधन...

X
By - Sanjeet Kumar |15 Jun 2024 12:18 PM IST
Sarguja Royal Family: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के परिवार में शोक हो गया है। परिवार के एक सदस्य का निधन हो गया है।
Sarguja Royal Family: सरगुजा। सरगुजा राज परिवार की सदस्य इंदिरा सिंह (बेबी राज) का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। मुंबई के एक निजी अस्पताल में लंबे समय से उनका उपचार चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे कोठीघर के सामने रानी तालाब में किया जाएगा।
बेबी राज के निधन पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अभी बेहद दुखद सूचना प्राप्त हुई है। सरगुजा राजपरिवार की इंदिरा सिंह जी (बेबी राज जी) का देहांत हो गया है. वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं। हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं. इस दुःख की घड़ी में सिंहदेव परिवार के साथ हम सब हैं। यह हमारी पारिवारिक क्षति भी है. अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अमरकंटक से रवाना हो रहा हूं।
Next Story
-
Home
-
Menu
