Rebellion in BJP: CG भाजपा में बगावत: भाजपा ने प्रदेश के आधा दर्जन नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, देखें निष्कासन आदेश

Bjp
Rebellion in BJP: रायपुर। विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी में बागवत करने वालों के खिलाफ भाजपा ने भी कार्यवाही शुरू कर दी है। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे आधा दर्जन नेताओं को पार्टी ने आज 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
भाजपा से जिस महिला नेत्री को निलंबित किया गया है उनका नाम सावित्री जगत है। सावित्री रायपुर उत्तर सीट से टिकट की दावेदारी कर रही थीं, लेकिन पार्टी ने उनके स्थान पर पुरंदर मिश्रा को टिकट दे दिया है। इसके बाद सावित्री निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने इसे गंभीरता से लेते हुए सावित्री को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

संजीत कुमार: छत्तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्कृत। सांध्य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्टेट ब्यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।
-
Home
-
Menu
