Begin typing your search above and press return to search.

BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी का निधन...राज्यपाल और CM भूपेश ने शोक व्यक्त किया

BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी का निधन...राज्यपाल और CM भूपेश ने शोक व्यक्त किया
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी का राजधानी के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। भोजवानी के निधन पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सीएम रमन सिंह ने दुख जताया है।

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने वरिष्ठ नेता, समाज सेवी और अविभाजित मध्यप्रदेश में पूर्व मंत्री रहे लीलाराम भोजवानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल हरिचंदन ने स्वर्गीय भोजवानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। युवा पीढ़ी उनके कार्यों से सदैव प्रेरणा लेती रहेगी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस दुःखद घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि भोजवानी का लंबा सार्वजनिक जीवन रहा है और उन्होंने पूरा जीवन आम जनता के लिए समर्पित होकर कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

दो बार विधायक रहे भोजवानी पहली बार 1990 में और फिर 1998 में राजनांदगांव विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। उन्होंने 1990 में अविभाजित मध्य प्रदेश में सुंदर लाल पटवा सरकार में श्रम विभाग के राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया था।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story