Begin typing your search above and press return to search.

राहुल गांधी ने बच्चों व कार्यकर्ताओं संग लगाई दौड़, पीछे-पीछे दौड़ने लगे सुरक्षाकर्मी... देखें ये वीडियो

राहुल गांधी ने बच्चों व कार्यकर्ताओं संग लगाई दौड़, पीछे-पीछे दौड़ने लगे सुरक्षाकर्मी... देखें ये वीडियो
X
By NPG News

नई दिल्ली। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ तेलंगाना के गोलापल्ली से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 53वां दिन है। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी रविवार को पदयात्रा के दौरान अचानक कुछ स्कूली छात्रों के साथ दौड़ने लगे। राहुल के अचानक दौड़ने के कारण उनके सुरक्षा कर्मी, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और अन्य लोगों ने भी दौड़ना शुरू कर दिया। अब इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें राहुल गांधी दौड़ लगाते हुए दिख रहे हैं।

राहुल रविवार(30 अक्टूबर) की पदयात्रा संपन्न करने से पहले शाम को शादनगर के सोलीपुर जंक्शन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने शनिवार (29 अक्टूबर) रात को जडचर्ला एक्स रोड जंक्शन पर रुकने से पहले 20 किलोमीटर से ज्यादा की पदयात्रा की थी। यात्रा तेलंगाना के सात लोकसभा और 19 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए कुल 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी जिसके बाद यह सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। चार नवंबर को यात्रा एक दिन का विराम लेगी।



Next Story