Begin typing your search above and press return to search.

Rahul Gandhi Kiss: राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध: सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए राहुल गांधी तक पहुंचा युवक, गाल में किया किस

Rahul Gandhi Ko Kiya Kiss: पूर्णिया: बिहार में राहुल गांधी का वोटर अधिकार यात्रा 8वें दिन भी जारी है। रविवार को राहुल गांधी पूर्णिया से अररिया तक बाइक यात्रा पर निकले थे। इस दौरान उनकी सुरक्षा में सेंध हो गई। एक युवक सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए राहुल गांधी तक पहुंच गया और उनके गालों में किस कर दिया। इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने युवक को तमाचा जड़ दिया।

राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध: सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए राहुल गांधी तक पहुंचा युवक, गाल में किया किस
X
By Chitrsen Sahu

Rahul Gandhi Ko Kiya Kiss: पूर्णिया: बिहार में राहुल गांधी का वोटर अधिकार यात्रा 8वें दिन भी जारी है। रविवार को राहुल गांधी पूर्णिया से अररिया तक बाइक यात्रा पर निकले थे। इस दौरान उनकी सुरक्षा में सेंध हो गई। एक युवक सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए राहुल गांधी तक पहुंच गया और उनके गालों में किस कर दिया। इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने युवक को तमाचा जड़ दिया।

राहुल गांधी के गालो पर किया किस

दरअसल, राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा के 8वें दिन खुद पूर्णिया से अररिया तक बाइक चलाते नजर आए। राहुल गांधी के बाइक पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी बैठे थे। तभी एक युवक सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए उन तक पहुंच आया और राहुल गांधी के गालो पर किस कर दिया। जिसके बाद राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात गार्ड ने युवक को पकड़ लिया और उसको पीट दिया। इसके बाद युवक वहां से भाग खड़ा हुआ।

इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेसवार्ता

अररिया में रविवार को इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेसवार्ता हुई। प्रेसवार्ता के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि 'वे किसी भी हाल में बिहार में वोटों की चोरी नहीं होने देंगे। इसी के साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि वह भाजपा की पार्टनर बन चुकी है।' उन्होंने आगे कहा कि 'चुनाव आयोग का काम सही वोटर लिस्ट देने का होता है। लेकिन हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में उन्होंने ऐसा नहीं किया। चुनाव आयोग का व्यवहार बिहार में भी वोट की चोरी करने का है।'

16 दिन चलेगी वोटर अधिकार यात्रा

बता दें कि बिहार में 16 दिन चलने वाली यह वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त से सासाराम से शुरु हुई है। 16 दिनों में यह यात्रा 1300 किलोमीटर की सफर तय कर 20 जिलों से होते हुए 1 सितंबर को पटना पहुंचेगी। पटना में ही एक बड़ी रैली के साथ वोटर अधिकार यात्रा का समापन होगा। इस वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव समेत कई नेता शामिल है।

Next Story