Begin typing your search above and press return to search.

Radhika Khera: राधिका खेड़ा का जीवन परिचय (जीवनी), जानिए कौन हैं राधिका खेड़ा? क्‍यों कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में हुईं हैं शामिल

Radhika Khera: कांग्रेस की राष्‍ट्रीय मीडिया को-ऑर्डिनेटर रही राधिका खेड़ा ने आज कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। राधिका खेड़ा ने छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस कुछ नेताओं पर दुर्व्‍यवहार करने का आरोप लगाया है।

Radhika Khera: राधिका खेड़ा का जीवन परिचय (जीवनी), जानिए कौन हैं राधिका खेड़ा? क्‍यों कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में हुईं हैं शामिल
X
By Ragib Asim

Radhika Khera: कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई राधिका खेड़ा 17 साल की उम्र में राजनीति में आ गई थीं। वे कांग्रेस की छात्र इकाई एनएयूआई की सक्रिय सदस्‍य रहीं। इसके बाद यूथ कांग्रेस से होती हुई वे राष्‍ट्रीय कांग्रेस में पहुंची। राधिका कांग्रेस की राष्‍ट्रीय मीडिया को- ऑर्डिनेटर के पद पर थीं। इससे पहले वे राष्‍ट्रीय सचिव और सोशल मीडिया हेड के साथ गुजरात की प्रभारी रह चुकी हैं। राधिका के पिता राजनीति में थे, जबकि उनके पति बिजनस मैन हैं। राधिका के दो बच्‍चे भी हैं।

राधिका खेड़ा का जन्‍म 14 सितंबर, 1983 में दिल्‍ली में हुआ था। उन्‍होंने कांवेंट आफ जीसस एंड मैरी स्‍कूल से शिक्षा हासिल की। दिल्‍ली कालेज आफ आर्टस एंड कामर्स से उन्‍होंने राजनीति विज्ञान में बीए (आनर्स) की डिग्री हासिल की है। राधिका ने 2020 में दिल्‍ली की जनकपुरी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गईं। राधिका के पति का नाम पंकज खेड़ा है वे बिजनस मैन हैं। राधिका के पिता जयप्रकाश अग्रवाल चांदनी चौक सीट से सांसद रह चुके हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story