Begin typing your search above and press return to search.

Political news: ये विधायक जो कर चुके हैं शहर सरकार का नेतृत्‍व: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में पहली बार एक साथ पांच पूर्व मेयर

Political news: छत्‍तीसगढ़ की मौजूदा विधानसभा के सदस्‍यों में चार पूर्व महापौर भी शामिल हैं। इनमें एक लगातार दूसरी बार के विधायक हैं, बाकी तीन पहली बार एमएलए बने हैं।

Political news: ये विधायक जो कर चुके हैं शहर सरकार का नेतृत्‍व: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में पहली बार एक साथ पांच पूर्व मेयर
X
By Sanjeet Kumar

Political news: रायपुर। महापौर शहर का प्रथम नागरिक होता है। शहर के विकास का पूरा दारोमदार मेयर के हाथों में रहता है। इस लिहाज से मेयर का पद बेहद महत्‍वपूर्ण माना जाता है। मेयर शहर सरकार का मुखिया होता है। मेयर का चुनाव जब प्रत्‍यक्ष प्रणाली से होता है तो चुनाव क्षेत्र लगभग एक लोकसभा क्षेत्र के बराबर हो जाता है, उसमें विधानसभा की भी कई सीटें आती हैं। इसके बावजूद छत्‍तीसगढ़ में मेयर के एमएलए चुने जाने का आंकड़ा बेहद कम था। मौजूदा विधानसभा ऐसी पहली विधानसभा है जिसमें एक साथ पांच पूर्व महापौर बैठ रहे हैं। इससे पहले कभी भी एक साथ इतने मेयर विधायक नहीं चुने गए थे।

पहली विधानसभा में मेयर

राज्‍य की पहली विधानसभा के सदस्‍य तरुण चटर्जी रायपुर के मेयर थे। 2008 में गठित तीसरी विधानसभा में सरोज पांडे मेयर रहते महापौर चुनी गई थीं। इसके 10 साल बाद 2018 में देवेंद्र यादव फिर मेयर रहते विधायक चुने गए।

छत्‍तीसगढ़ की मौजूदा विधानसभा के 90 विधायकों में पांच पूर्व मेयर हैं। इनमें चार मुख्‍य चुनाव में निर्वाचित हुए थे, जबकि एक उप चुनाव के जरिये विधानसभा पहुंचे हैं। छत्‍तीसगढ़ के विधायकों जो पहले महापौर रह चुके हैं उनमें मंंत्री लखन लाल देवांगन और देवेंद्र यादव लगातार दूसरी बार के विधायक हैं। इनके साथ प्रबोध मिंज, किरण सिंहदेव और सुनील सोनी भी पहले मेयर रह चुके हैं, ये तीनों पहली बार विधायक बने हैं। सुनील सोनी पहले सांसद रह चुके हैं। देवेंद्र यादव भिलाई नगर निगम का महापौर रहते हुए 2018 में भिलाई नगर सीट से पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद वे 2023 में भी विधानसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। लखनलाल देवांगन कोरबा, प्रबोध मिंज अंबिकापुर, किरण सिंहदेव जगदलपुर और सुनील सोनी रायपुर के मेयर रह चुके हैं।

ये मेयर भी रह चुके हैं विधायक

छत्‍तीसगढ़ की पहली जोगी सरकार में पीडब्‍ल्‍यूडी मंत्री रहे तरुण चटर्जी रायपुर नगर निगम के मेयर भी थे। भाजपा की टिकट पर रायपुर ग्रामीण सीट से विधायक चुने गए तरुण चटर्जी रायपुर के मेयर रहते दलबदल किया था। इसके बाद वे मंत्री और मेयर दोनों पदों पर एक साथ रहे। बाद में उन्‍हें मेयर का पद छोड़ना पड़ा तब नगर निगम के तत्‍कालीन सभापति सुनील सोनी मेयर बने थे। इसके बाद हुए चुनाव में सुनील सोनी फिर से मेयर चुने गए थे। इसी तरह दुर्ग मेयर रहते सरोज पांडे ने भी वैशाली नगर सीट से जीत दर्ज की थी।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story