Begin typing your search above and press return to search.

Political News: प्रियंका वाड्रा लडेंगी लोकसभा का उप चुनाव: राहुल और प्रियंका की मौजूदगी में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष खड़गे ने दी जानकारी..

Political News: कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव अंतत: चुनाव मैदान में उतर गई हैं। पार्टी ने आज उनके लोकसभा का उप चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

Political News: प्रियंका वाड्रा लडेंगी लोकसभा का उप चुनाव: राहुल और प्रियंका की मौजूदगी में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष खड़गे ने दी जानकारी..
X
By Sanjeet Kumar

एनपीजी न्‍यूड डेस्‍क

कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी लोकसभा का उपचुनाव लड़ेंगी। यह जानकारी आज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया को दी। खड़गे ने जब प्रियंका के चुनाव लड़ने का ऐलान किया तब उनके साथ प्रियंका और राहुल दोनों मौजूद थे।

कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष खड़गे ने बताया कि राहुल गांधी इस बार दो सीटों रायबरेली और वायनाड से चुनाव जीते हैं। नियमानुसार उन्‍हें एक सीट छोड़ना होगा। ऐसे में पार्टी ने यह फैसला किया है कि राहुल गांधी वायनाड की सीट छोड़ेंगे और वहां होने वाले उपचुनाव में प्रियंका वाड्रा कांग्रेस की प्रत्‍याशी होंगी।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी प्रियंका के चुनाव लड़ने की काफी अटकले लगी थी। सोनिया गांधी के रायबरेली सीट छोड़ने के बाद इस बात की चर्चा जोरों पर रही कि प्रियंका रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन एन वक्‍त पर कांग्रेस ने वहां से राहुल गांधी को मैदान में उतार दिया।

खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी जी रायबरेली की सीट से सांसद रहेंगे.वे वायनाड से भी चुनाव लड़े, वहां के लोगों का प्यार भी उन्हें मिला है. इसलिए हमने यह तय किया कि वायनाड से प्रियंका गांधी जी चुनाव लड़ेंगी.

वहीं राहुल गांधी ने कहा कि "प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने जा रही हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वह चुनाव जीतने वाली हैं। वायनाड के लोग सोच सकते हैं कि उनके पास संसद के 2 सदस्य हैं, एक मेरी बहन हैं और दूसरी हैं। मेरे दरवाजे वायनाड के लोगों के लिए हमेशा खुले हैं, मैं वायनाड के हर एक व्यक्ति से प्यार करता हूं।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि "मैं वायनाड का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होने से बहुत खुश हूं और मैं उन्हें उनकी (राहुल गांधी) अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी और सभी को खुश करने और अच्छा बनने की पूरी कोशिश करूंगी। प्रतिनिधि. मेरा रायबरेली और अमेठी से बहुत पुराना रिश्ता है और इसे तोड़ा नहीं जा सकता. मैं भी अपने भाई की मदद रायबरेली और वायनाड में करूंगा।


Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story