Begin typing your search above and press return to search.

पीएम की सभा में आते समय गंभीर रुप घायल हुए कार्यकर्ता को भाजपा ने एयर एम्‍बुलेंस से पहुंचाया दिल्‍ली, एम्‍स में होगा ऑपरेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सात जुलाई को रायपुर में आयोजित सभा में शामिल होने के लिए सूरजपुर से कार्यकर्ताओं को लेकर आ रही बस बिलासपुर के पास दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन से ज्‍यादा घायल हो गए थे।

पीएम की सभा में आते समय गंभीर रुप घायल हुए कार्यकर्ता को भाजपा ने एयर एम्‍बुलेंस से पहुंचाया दिल्‍ली, एम्‍स में होगा ऑपरेशन
X
By Sanjeet Kumar

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में शामिल होने सूरजपुर से रायपुर जा रहे हैं बस हादसे में अत्यंत ही गंभीर रूप से घायल कार्यकर्ता घायल भाजपा कार्यकर्ता विश्वंभर यादव को आज चकरभाठा एयरपोर्ट से एयर एम्बुलेंस के द्वारा दिल्ली एम्स अस्पताल के लिए शिफ्ट कर दिया गया। विश्वंभर यादव को रीढ़ की हड्डी में गहरी चोंट आई और जल्द से जल्द जिसका ऑपरेशन किया जाना है।

चिकित्सकीय परामर्श व परिजोनों से राय मशविरा कर आगे की चिकित्सा दिल्ली के एम्स अस्पताल में कराने की सहमति बनीं है। इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल आज सुबह-सुबह अपोलो अस्पताल पहुंच कर घायल कार्यकर्ता विश्वंभर को तत्काल एंबुलेंस से चकरभाठा एयरपोर्ट के लिए रवाना किया। दोपहर बाद तीन बजे उन्हें दिल्ली के लिए एयर लिफ्ट कर लिया गया।

इस संबंध में केंद्रीय स्वस्थ मंत्री द्वारा दिल्ली एम्स अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया है। बता दें कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व इस घटना को लेकर अत्यंत ही संवेदनशील है। वे घायलों के परिवार से संपर्क बनाएं हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडावी और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह घटना के बाद से ही पीड़ित कार्यकर्ताओं परिजनों से लगातार बातचीत कर रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका ने तों अपने एक निजी स्टाफ को भी नियुक्त कर रखा है।

बिलासपुर जिला के वरिष्ठ नेताओं व प्रमुख पदाधिकारि घायलों के देखरेख में लगे हुएं हैं। हादसे में घायल लीलू गुप्ता जिनके पसली और आंत में चोट आई है कल उनका ऑपरेश किया गया। वे चिकित्सकों की सतत निगरानी में है उन्हें बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है। घायलों के चिकत्सा में होने वाले संपूर्ण व्यय का भार पार्टी वहन कर रही है। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देश दिया गया है कि कार्यकर्ताओं के इलाज में किसी भी तरह से कोताही न बरती जाए।

इस दौरान प्रदेश भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य राजा पाण्डे जिलाध्यक्ष भाजपा रामदेव कुमावत पिछड़ावर्ग मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी दिलेन्द्र कौशिल जिला मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा युवामोर्चा के धन्नजय गोस्वामी रौशन सिंह अपनी सतत सक्रियता बनाए रखे हुए हैं।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story