Begin typing your search above and press return to search.

Bhagvant mann and dr gurprit kaur wedding: अपने से 16 साल छोटी डॉ. गुरप्रीत के साथ सात फेरे लेंगे मुख्यमंत्री, 4 साल पहले हुई थी मुलाकात, एमबीबीएस में गोल्डमेडलिस्ट रहीं हैं गुरप्रीत

Bhagvant mann and dr gurprit kaur wedding: अपने से 16 साल छोटी डॉ. गुरप्रीत के साथ सात फेरे लेंगे मुख्यमंत्री, 4 साल पहले हुई थी मुलाकात, एमबीबीएस में गोल्डमेडलिस्ट रहीं हैं गुरप्रीत
X
By NPG News

Bhagvant mann and dr gurprit kaur wedding:

चंडीगढ़। पंजाब के 48 साल के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दूसरी बार सात फेरे लेंगे। वे हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली अपने से 16 साल छोटी 32 साल की डॉ. गुरप्रीत कौरके साथ सुबह चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में शादी रचाएंगे। शादी में मान और गुरप्रीत के परिवार के अलावा अरविंद केजरीवाल का परिवार भी शामिल होगा। भगवंत मान की पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से उनका 2015 में तलाक हो गया था। पहली शादी से मान के 2 बच्चे 17 साल का दिलशान और 21 साल की सीरत हैं, दोनों मां के साथ अमेरिका में रहते हैं। पंजाब सरकार के मंत्रियों हरजोत सिंह बैंस, अमन अरोड़ा और राघव चड्ढा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने ट्वीट कर मान को बधाई दी है। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी मान को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

कौन है डॉ. गुरप्रीत कौर ?

डॉ. गुरप्रीत कौर मूल रूप से हरियाणा के पिहोवा के वार्ड 5 स्थित तिलक कॉलोनी की रहने वाली हैं। उन्होंने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। वह अब राजपुरा में रहती हैं। परिवार की मानें तो गुरप्रीत के साथ भगवंत की बहन की अच्छी दोस्ती है। इसी कारण मान का परिवार गुरप्रीत को अच्छी तरह जान पाया। भगवंत और गुरप्रीत की 2019 में पहली बार मुलाकात हुई थी। उस समय मान संगरूर से सांसद थे। वे मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ समारोह में भी दिखाई दी थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में गुरप्रीत कौर ने मान के लिए प्रचार भी किया था। बाद में भगवंत मान की मां और बहन ने गुरप्रीत से उनकी शादी पक्की की। इस शादी को काफी सीक्रेट रखा गया था। खास रिश्तेदारों को भी टीवी के माध्यम से सिर्फ एक दिन पहले पता चला। गुरप्रीत के चाचा गुरजिंदर सिंह नट आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। गुरप्रीत वर्तमान में एक डॉक्टर के रूप में कार्यरत हैं। नट ने बताया कि परिवार में करीब दो साल से शादी की बात चल रही थी। उन्होंने कहा कि परिवार इस रिश्ते से खुश है।

तीन बहनों में गुरप्रीत सबसे छोटी

सीएम मान की पत्नी बन रहीं डॉ. गुरप्रीत कौर अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है जबकि दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं। गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता है, जबकि उनकी माता राज हरजिंद्र कौर गृहिणी हैं।

कुरुक्षेत्र में हुई प्रारंभिक पढ़ाई

गुरप्रीत कौर की प्रारंभिक शिक्षा पिहोवा में हुई। वह यहां के टैगोर पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा तक पढ़ी हैं। उसके बाद उन्होंने 12वीं चंडीगढ़ से किया। उसके बाद मुलाना में महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय (एमएमयू) के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई की। उन्होंने 2013 में एमबीबीएस में दाखिला लिया और 2017 में एमबीबीएस करने के बाद अंबाला में एक अस्पताल में नौकरी की। भगवंत मान पंजाब चुनाव में लगे थे इसलिए दोनों की शादी फिलहाल टाल दी गई थी। उनकी शादी को लेकर चर्चा न हो इसलिए वह लाइमलाइट में नहीं रहीं। डॉ. गुरप्रीत के पिता इंद्रजीत सिंह एनआरआई हैं और कनाडा में रहते हैं। गुरप्रीत का मां का नाम राजिंदर कौर उर्फ राज है। वह एक हाउस वाइफ हैं। गुरप्रीत की दो बड़ी बहनें हैं। एक बहन नवनीत कौर उर्फ नीरू अमेरिका में रहती है और दूसरी का नाम कर्मजीत उर्फ गग्गू है। वह ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। गुरप्रीत को प्यार से लोग गोपी कहते हैं। गुरप्रीत गोल्डमेडलिस्ट रही हैं। एमबीबीएस में भी उन्होंने टॉप किया था।

पिता रह चुके हैं सरपंच

गुरप्रीत का पैतृक गांव गुमथला गढ़ू के पास है। पिता इंद्रजीत सिंह नट की पिहोवा के गांव मदनपुर में नट फार्म में 42 एकड़ की जमीन है। इंद्रजीत सिंह मदनपुर गांव के सरपंच भी रहे हैं। उनका परिवार पिहोवा के तिलक कॉलोनी में अपने घर पर रहते थे। फिलहाल बीते छह महीने से परिवार मोहाली में शिफ्ट हो गया है। गुरजिंदर सिंह ने कहा करीब एक साल पहले, इंद्रजीत के परिवार ने मोहाली में एक घर खरीदा और वहीं रहने लगा। मुझे मेरे भाई ने बताया है कि गुरप्रीत की शादी पंजाब के सीएम से हो रही है। मोहाली के घर में ही शादी की तैयारियां चल रही हैं। गुरप्रीत की दोनों बहनें भी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से मोहाली आई हैं।

चार साल पहले हुई थी पहली मुलाकात

बताया जा रहा है कि भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर एक दूसरे को बीते चार साल से जानते हैं हालांकि शादी की बातचीत दो साल पहले शुरू हुई। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि गुरप्रीत ने 2019 में भगवंत मान के संगरूर लोकसभा चुनाव में भी प्रचार किया था। जब वह इस पंजाब के विधानसभा चुनाव के बाद सीएम बने तो उनके शपथ ग्रहण पर भी गुरप्रीत मौजूद थीं हालांकि वह इतना लो प्रोफाइल रहीं कि किसी का भी इस ओर ध्यान नहीं गया। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि गुरप्रीत कौर भगवंत मान की मां और बहन को जानती थीं। दोनों ने रिश्ते को मंजूरी दे दी थी।

गुरप्रीत की बहन की शादी भी राजनीतिक परिवार में हुई

डॉक्टर गुरप्रीत कौर का परिवार फिलहाल भले पंजाब में रहता हो, लेकिन उनका पुश्तैनी निवास हरियाणा के कुरुक्षेत्र में है। गुरप्रीत कौर की बहन की शादी भी राजनीतिक परिवार में हुई है। उनकी शादी पूर्व कैबिनेट मंत्री जसविंदर सिंह संधू के बेटे से हुई थी। वहीं उनके परिवार के बाकी कुछ लोग भी पॉलिटिक्स से जुड़े हैं।

2015 में हुआ पहली पत्नी से तलाक

मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से रिश्ते राजनीति की वजह से खराब हुए थे। 2014 में उन्होंने संगरूर लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा। तब उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर ने प्रचार भी किया था। हालांकि, अगले ही साल रिश्ते बिगड़ने लगे। सीएम मान का कहना था कि वह परिवार को समय नहीं दे पा रहे थे। परिवार और पंजाब में से उन्होंने पंजाब को चुना। जिसके बाद 2015 में उनका तलाक हो गया। पत्नी बेटा-बेटी को लेकर अमेरिका चली गई।

Next Story