Begin typing your search above and press return to search.

ऑपरेशन घर वापसी फिर शुरु : खूंटापानी में घर वापसी अभियान में 1200 लोगों के घर वापसी का दावा

ऑपरेशन घर वापसी फिर शुरु : खूंटापानी में घर वापसी अभियान में 1200 लोगों के घर वापसी का दावा
X
By NPG News

जशपुर,20 नवंबर 2021। लंबे अरसे बाद घर वापसी अभियान की हलचल उसी चिर परिचित जशपुर इलाक़े में हुई है जहां घर वापसी अभियान जशपुर कुमार दिलीप सिंह जूदेव ने शुरुआत की थी।फ़ायर ब्रांड और लोकप्रियता के सारे पैमाने तोड़ मिथक बन चुके कुमार दिलीप सिंह जूदेव ने मिशन के धर्मांतरण के खिलाफ घर वापसी अभियान शुरु किया था। यह अभियान देश विदेश में चर्चित रहा था।

जशपुर के खूंटापानी में घर वापसी अभियान आयोजित हुआ।कुमार दिलीप सिंह जूदेव के मंझले पुत्र प्रबल प्रताप ने घर वापसी की बागडोर सम्हाली हुई है। हालाँकि एक बेहद लंबा वक्त है जबकि घर वापसी अभियान को लेकर कोई हलचल नहीं हुई। आयोजक इसे लेकर कोरोना काल की दलील देते हैं।

आयोजकों का दावा है कि इस घर वापसी अभियान में 1200 लोगों की घर वापसी कराई गई है। हालाँकि इस आयोजन में सीधे भाजपा कहीं नहीं थी, बैनर विश्व कल्याण महायज्ञ का था, लेकिन भाजपा छत्तीसगढ के अधिकृत ट्वीटर हैंडल से इस कार्यक्रम को लेकर गर्वोक्त शब्द गूंज के साथ ट्वीट किया गया है।


घर वापसी अभियान के आंकड़े और दावे विवादों में आते हैं, लेकिन आयोजन का नेतृत्व करने वाले प्रबल प्रताप सिंह जूदेव कहते हैं

"1.घर वापसी अभियान, में लोगों का अपने मूल धर्म मे वापसी हो रही है, उसकी पूरा नामजद सूची महीनों पहले आयोजनकर्ताओ के द्वारा तैयार की जाती है, सही आंकड़े आयोजनकर्ताओ के पास उपलब्ध होती है"

प्रबल प्रताप जूदेव ने घर वापसी अभियान आगे भी जारी रहने का दावा करते हुए कहा -

"धर्म का कार्य अनवरत चलता रहेगा, जब तक मेरा श्वास है, निरंतरता बनी रहेगी"


Next Story