Begin typing your search above and press return to search.

सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, बीजेपी नेत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, बीजेपी नेत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज
X
By NPG News

कोरिया 13 जून 2022। कोरिया के मनेन्द्रगढ़ में बीजेपी नेत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर भाजपा नेत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के कोरिया जिले की सोशल मीडिया प्रभारी डाक्टर रश्मि सोनकर ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया साईट फेसबुक पर किया था। जिसके खिलाफ एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने जिले के मनेन्द्रगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि भाजपा की सोशल मीडिया प्रभारी डाक्टर रश्मि सोनकर ने सरकार के खिलाफ व प्रदेश का माहौल बिगाड़ने व दंगा फसाद को उत्प्रेरित करने वाले पोस्ट फेसबुक पर किया है। जिसके चलते प्रदेश की अमन शांति को खतरा है और सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। पुलिस ने शिकायत को संज्ञान में लेकर भाजपा नेत्री के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Next Story