Begin typing your search above and press return to search.

नीतीश कुमार 30 मार्च को देंगे इस्तीफा! इस दिन लेंगे राज्यसभा की शपथ, बेटे निशांत कुमार पर भी आया बड़ा अपडेट

Nitish Kumar News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नीतीश 30 मार्च को इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद वो राज्यसभा के सदस्य की शपथ लेंगे।

नीतीश कुमार 30 मार्च को देंगे इस्तीफा! इस दिन लेंगे राज्यसभा की शपथ, बेटे निशांत कुमार पर भी आया बड़ा अपडेट
X
By Ranjan Kumar

Nitish Kumar Resignation News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 मार्च (सोमवार) को विधानमंडल से इस्तीफा दे सकते हैं। मतलब वे बिहार विधान परिषद के सदस्य नहीं रहेंगे। इसके साथ ही उनके मुख्यमंत्री पद से हटने की अटकलें तेज हो गई हैं। नीतीश हाल में राज्यसभा सदस्य के लिए निर्वाचित हुए हैं। उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ना है। ऐसे में बिहार की जनता सियासत में फिर बड़ा बदलाव देख सकती है।

भारतीय संविधान के मुताबिक कोई व्यक्ति एक साथ दो सदनों का सदस्य नहीं रह सकता है। नीतीश राज्यसभा के लिए निर्वाचित हैं। ऐसे में उन्हें 14 दिनों में एक पद छोड़ना अनिवार्य है। इस नियम के तहत 30 मार्च की तारीख अहम है। 12 अप्रैल को वे राज्यसभा की शपथ ले सकते हैं। फिर 13 अप्रैल या 14 अप्रैल को पटना लौटने की संभावना है। वहीं, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की चर्चा तेज है।


नीतीश के बेटे निशांत, सम्राट या प्रेम, कौन बनेगा सीएम?

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने की सूचना से सियासी हलचल तेज है। ऐसा होता है तो बिहार में नेतृत्व परिवर्तन का रास्ता साफ हो जाएगा। नई राजनीतिक परिस्थितियां सामने आएंगी। पिछले दिनों नीतीश कुमार के बेटे निशांत भी जदयू में शामिल हुए हैं। उनके सियासी तौर पर अचानक से तेजी से सक्रिय होने से कई अटकलें लगाई जा रही हैं। दावा किया जा रहा कि प्रदेश में अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा। वैसे, इसे लेकर अब तक किसी भाजपा नेता ने अधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम पर पार्टी में सुगबुगाहट है। हाल में विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार भी नागपुर गए थे। वो संघ मुख्यालय से होकर आए हैं। उनका अचानक से नागपुर जाना बिहार में भाजपा की सियासी खींचतान का करण माना जा रहा। इस बीच जदयू के कुछ नेताओं ने निशांत को अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की है।

नीतीश कुमार का सियासी सफर

नीतीश कुमार का सियासी कॅरियर काफी लंबा और उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने 1985 में पहली बार नालंदा जिले की हरनौत सीट से विधायक के रूप में जीत दर्ज की थी। इसके बाद राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हुए। वो बाढ़ लोकसभा सीट से सांसद बने। फिर नीतीश कुमार नालंदा से कई बार सांसद चुने गए। केंद्रीय रेल मंत्री समेत कई अहम पदों पर रह चुके हैं। वे 1989, 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लोकसभा सांसद रहे हैं। 2005 में नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने। उसके बाद से वे राज्य की राजनीति के केंद्र में रहे हैं। उन्होंने विकास और सुशासन के एजेंडे के साथ लंबे समय तक सत्ता संभाली।

Next Story