Nitin Nabin Biography in Hindi: नितिन नबीन का जीवन परिचय( जीवनी), जानिए कौन है BJP के राष्ट्रिय अध्यक्ष नितिन नबीन ? जानिए क्या है पुरी कहानी?

Nitin Nabin Biography Hindi: नितिन नबीन की जीवनी, जानिए कौन हैं नितिन नबीन? पढ़ें विधायक से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तक का सफर
X
Nitin Navin Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth:– छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन बिहार के मंत्री हैं।

Nitin Navin Biography, Hindi, Age, wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth: जब सुबह अखबार खोलते हैं और किसी नए नेता का नाम सामने आता है, तो मन में सवाल उठता है - आखिर ये हैं कौन? कहां से आए? कैसे पहुंचे यहां तक? BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है - एक ऐसा सफर जो संयोग से शुरू हुआ और मेहनत से मुकाम तक पहुंचा।

नितिन नवीन बिहार सरकार के नगरीय विकास और आवास मंत्री है। उनके पिता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी विधायक रह चुके हैं। वे जनसंघ और बीजेपी के कद्दावर नेता था। बिहार में बीजेपी को खडा करने में उनकी अहम भूमिका रही। उनकी राजनैतिक विरासत सम्हाल रहें नितिन नवीन भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व लगातार दो बार राष्ट्रीय महामंत्री रहें है। 2006 में पहली बार विधायक बनें नितिन नवीन चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए है। 2020 के विधानसभा चुनाव में वे करीब 84 हजार वोटों से जीते थे। उन्होंने वालीवूड के प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को हराया था।

जन्म और परिवार:–

छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री है। चौथी बार विधायक बने नितिन नवीन का जन्म 23 में सन 1980 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा व माता का नाम मीरा सिन्हा है। 12वीं तक पढ़ाई करने वाले नितिन नवीन ने पिता की मौत के बाद उनकी राजनीतिक विरासत को संभाला। नितिन नवीन का विवाह डॉक्टर दीपमाला श्रीवास्तव से हुआ है।

पिता रहें विधायक व भाजपा संस्थापक सदस्यों में से एक:–

नितिन नवीन के पिता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा बिहार की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों में से एक थे। वे जेपी आंदोलन में सक्रिय नेताओं में से रहें। जेपी आंदोलन से निकले नवीन किशोर प्रसाद सिंह भारतीय जनता पार्टी के बिहार में संस्थापक सदस्यों में से एक थे। लगातार विधायक रहे स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की 2006 में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जिसके बाद अपने पिता की राजनीतिक विरासत संभालने नितिन नवीन ने उपचुनाव लड़ा और पहली बार जीत दर्ज कर विधायक बने। नितिन नवीन पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए थे। बांकीपुर विधानसभा में नितिन नवीन के पिता नवीन सिन्हा ने ही भाजपा प्रत्याशी के रूप में 1995 में कब्जा जमाया था। पिता की मौत के बाद हुए उपचुनाव में नितिन नवीन ने पिता की सीट बरकरार रखी।

चौथी बार के विधायक:

2006 के बाद नितिन नवीन 2010 और 2015 में भी जीते। 2020 के विधानसभा चुनाव में नितिन नवीन ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को 84 हजार वोटों से हराकर जीत हासिल की। इस चुनाव में फ्लूरल्स पार्टी की तरफ से पुष्पम प्रिया चौधरी लड़ रही थीं। नितिन नवीन के 2020 में दिए चुनाव शपथ पत्र के अनुसार उनके ऊपर पांच आपराधिक मामले हैं। नितिन नवीन ने एक करोड़ 74 लाख रुपए के संपत्ति होने की जानकारी दी है।

निभा चुके हैं युवा मोर्चा समेत कई दायित्व:–

नितिन नवीन भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार के अध्यक्ष रहे हैं। नितिन नवीन भारतीय जनता युवा मोर्चा के लगातार दो बार राष्ट्रीय महामंत्री भी रहे हैं। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव भी थे। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रहने के दौरान जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय एकता यात्रा, 1965 के शहीदों को नमन करने हेतु गुवाहाटी से तवांग तक श्रद्धांजलि यात्रा और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सांसद घेरा आबादी के बड़े सफल कार्यक्रमों का नेतृत्व किया। नितिन नवीन नॉर्थ ईस्ट में कई राज्यों के प्रभारी व पर्यवेक्षक रह चुके हैं। सिक्किम में भाजपा के प्रदेश प्रभारी के रूप में उनके कार्यों को काफी सराहा गया था।

फेम इंडिया– एशिया पोस्ट कर चुका है सम्मानित:–

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने उम्दा विधायक सर्वे में व्यक्तित्व, छवि, जनता से जुड़ाव, विधानसभा में उपस्थिति और प्रश्न पूछने और लोकप्रियता, बहस में हिस्सा, विधायक निधि का उपयोग व सामाजिक सहभागिता आदि 10 मापदंडों में सर्वे कर नितिन नवीन को बेजोड़ कैटेगरी में प्रमुख स्थान दिया है।

बिहार में कैबिनेट मंत्री

नीतिन नबीन बिहार में पहले पीडब्लूडी जैसे महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री रह चुके हैं। इस बार बीजेपी के साथ जेडीयू का गठबंधन हुआ तो नीतिश कुमार सरकार में नीतिन ने दूसरी बार मंत्री पद का शपथ लिया। उन्हें इस बार नगरीय विकास और आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

बीजेपी में प्रमोशन

नीतिन नबीन को बिहार के पीडब्लूडी मंत्री रहने के दौरान छत्तीसगढ़ का सह प्रभारी बनाया गया था। तब डी. पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ की प्रभारी थीं। बाद में उन्हें हटाकर वरिष्ठ नेता ओम माथुर को छत्तीसगढ़ प्रभारी की कमान सौंपी गई। छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 में नीतिन नबीन ने पार्टी के लिए जबर्दस्त काम किया। उन्होंने पूरे राज्य को छान मारा। नीतिन नबीन के परिश्रम और व्यूहरचना का नतीजा रहा कि छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव में 15 सीट पर सिमट गई बीजेपी फिर से सरकार बनाने में कामयाब हो गई। नीतिन नबीन को इसका इनाम मिला। और बीजेपी ने अब उनका प्रमोशन करते हुए छत्तीसगढ़ प्रभारी बना दिया है।


Tags

Next Story