Begin typing your search above and press return to search.

निशांत कुमार में मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण... जदयू नेता श्याम रजक ने और क्या-क्या कहा?

Bihar New CM : बिहार में निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज हो गई है। जदयू नेता श्याम रजक ने कहा है कि पार्टी नेता और कार्यकर्ता उन्हें सीएम के रूप में देखना चाहते हैं।

निशांत कुमार में मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण... जदयू नेता श्याम रजक ने और क्या-क्या कहा?
X
By Ranjan Kumar

Nishant Kumar News : बिहार की राजनीति में जल्द बड़ा बदलाव दिख सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज है। जदयू में निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग रफ्तार पकड़ रही है।

जदयू के कई नेता व कार्यकर्ता खुलकर निशांत कुमार का समर्थन कर रहे हैं। इनका मानना है कि निशांत कुमार पढ़े-लिखे हैं। इससे वह प्रशासन को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं। पार्टी में यह भी कहा जा रहा कि नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए निशांत मजबूत विकल्प हो सकते हैं।

श्याम रजक ने खुलकर जताई इच्छा

फुलवारी सीट से विधायक और जदयू के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने इस मुद्दे पर राय साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि निशांत में मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण मौजूद हैं। वह व्यक्तिगत रूप से चाहते हैं कि निशांत ही सीएम बनें। उन्होंने बताया कि अंतिम फैसला एनडीए और नीतीश कुमार को ही लेना है। इनके मुताबिक गठबंधन की राजनीति में सभी दलों को साथ लेकर चलना जरूरी होता है, जिस कारण निर्णय परिस्थितियों को देखकर लिया जाएगा।

बीजेपी से भी कई दावेदार

श्याम रजक ने भाजपा से संभावित मुख्यमंत्री चेहरे पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत बीजेपी में कई ऐसे नेता हैं, जो मुख्यमंत्री बनने की क्षमता रखते हैं। रजक ने स्पष्ट किया कि चाहे मुख्यमंत्री कोई भी बने निशांत कुमार या भाजपा का कोई नेता, सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी। उनका मानना है कि बिहार के विकास की गति बनाए रखने के लिए अनुभव व नेतृत्व जरूरी हैं। बिहार की राजनीति में अगले मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का दौर जारी है। मगर, अंतिम फैसला एनडीए और नीतीश कुमार के हाथ में माना जा रहा है।

Next Story