Begin typing your search above and press return to search.

New Capital of Andhra Pradesh: विशाखापटनम होगा आंध्र प्रदेश की नई राजधानी, सीएम जगनमोहन रेड्डी ने किया ऐलान

New Capital of Andhra Pradesh: विशाखापटनम होगा आंध्र प्रदेश की नई राजधानी, सीएम जगनमोहन रेड्डी ने किया ऐलान
X
By NPG News

New Capital of Andhra Pradesh: हैदराबाद। समुद्र तटीय शहर विशाखापटनम आंध्र प्रदेश की नई राजधानी होगी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने आज इसका ऐलान किया। बता दें, 2014 में आंध्र्र प्रदेश से अलग होकर तेलांगना राज्य बना था। तेलांगना की राजधानी हैदराबाद थी। 10 साल के लिए हैदराबाद को ही आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाया गया था। यह मियाद पूरी होते ही हैदराबाद शहर को अब तेलांगना को सौंपे जाने की तैयारी शुरू हो गई है।

तय करार के अनुसार 2024 तक आंध्र प्रदेश को अपनी राजधानी अलग करना होगा। इसको देखते मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने आज विशाखापटनम को नई राजधानी घोषित किया। हालांकि, उनसे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रा बाबू नायडु ने अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी घोषित किया था। मगर जगन मोहन रेड्डी ने इसे बदलते हुए अब विशाखापटनम कर दिया है। अब विशाखापटनम को राजधानी के तौर पर डेवलप किया जाएगा। सचिवालय से लेकर एचओडी बिल्डिंग और रेसिडेंसिलय इलाका विकसित करना होगा।



Next Story