न कोई दूसरा नीतीश कुमार पैदा हुआ था, न कभी होगा, निशांत तो...'सुशासन बाबू' को लेकर NDA की क्या राय?
Nitish Kumar News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है। अब वो राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे। उनके इस्तीफे के बाद उनकी पार्टी जदयू के नेताओं में बेहद मायूसी है।

NDA Leaders On Nitish Kumar Resignation : बिहार की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक हो गया। 19 साल (2005 से 2026 तक, बीच के कुछ महीनों को छोड़कर) से बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने आज बिहार विधान परिषद के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। अब वह राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे। हालांकि, बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा है कि नीतीश कुमार अगले छह महीने तक अभी मुख्यमंत्री रह सकते हैं। इधर, नीतीश के इस्तीफे से एनडीए नेताओं में मायूसी है। खासकर उनकी पार्टी जदयू के नेता बेहद दुखी है। जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी तो रो पड़े।
अशोक चौधरी ने कहा है कि मुझे नहीं लगता है कि उस तरह की राजनीतिक सोच वाले लोग नई पीढ़ी में रह गए हैं। जिस प्रकार से नीतीश कुमार ने बिहार को बांध कर रखा था। कोई दूसरा नीतीश कुमार नहीं हो सकता, न कभी पैदा हुआ था, न कभी पैदा होगा।
#WATCH पटना, बिहार: बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफ़े पर भावुक होते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता है कि उस तरह की राजनीतिक सोच वाले लोग नई पीढ़ी में रह गए हैं। जिस प्रकार से नीतीश कुमार ने बिहार को बांध कर रखा था, कोई दूसरा नीतीश कुमार नहीं हो… pic.twitter.com/MRRuFDPcHQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2026
निशांत कुमार को अगला सीएम बनना चाहिए: विधायक रूहेल रंजन
जदयू विधायक रूहेल रंजन ने कहा कि अगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद बनाएंगे। निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग करते हुए कहा कि कई विधायक निशांत को सीएम बनाने के लिए तैयार हैं। नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कहा कि ऐसा लग रहा है, जैसे सिर के ऊपर से छत चली गई हो। नीतीश कुमार ने जितना बिहार के लिए किया, देश के किसी राज्य में कोई मुख्यमंत्री इतना नहीं कर सकता।
#WATCH पटना(बिहार): JDU नेता उमेश कुशवाहा ने नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफा देने पर कहा, "संवैधानिक प्रावधान के तहत कोई व्यक्ति 14 दिन तक 2 सदनों का सदस्य नहीं रह सकता इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है। जब से निशांत की गतिविधियां पार्टी में बढ़ी हैं। पार्टी के लोगों में उत्साह… pic.twitter.com/fv0ZTjKWFo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2026
निशांत पार्टी के भविष्य : उमेश कुशवाहा
जदयू नेता उमेश कुशवाहा ने कहा है कि संवैधानिक प्रावधान के तहत कोई व्यक्ति 14 दिनों से अधिक दो सदनों का सदस्य नहीं रह सकता। इस वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है। जब से निशांत की गतिविधियां पार्टी में बढ़ी हैं, तब से पार्टी के लोगों में उत्साह बढ़ा है। निशांत हमारी पार्टी का भविष्य हैं।
#WATCH पटना: बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश ने नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफे पर कहा, "राज्यसभा जाएंगे। राज्यसभा से बिहार के लिए काम करेंगे। उनका मार्गदर्शन आगे भी मिलता रहेगा।" pic.twitter.com/9BSoMLz2zr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2026
नीतीश कुमार राज्यसभा से काम करेंगे : मंत्री दीपक प्रकाश
राज्य सरकार में मंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने कहा है कि नीतीश कुमार राज्यसभा से बिहार के लिए काम करेंगे। उनका मार्गदर्शन आगे भी मिलता रहेगा।
#WATCH पटना: JDU MLC संजय गांधी ने MLC पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कहा, "भावुक पल नहीं था, मुख्यमंत्री बहुत सहज महसूस कर रहे थे। वे नियमों का पालन करते हैं। लगभग 20 साल से हम साथ में MLC रहे हैं।" pic.twitter.com/DLgxdvH7E7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2026
नीतीश के साथ 20 साल MLC रहा : संजय गांधी
जदयू एमएलसी संजय गांधी ने कहा है कि भावुक पल नहीं था, मुख्यमंत्री बहुत सहज महसूस कर रहे थे। वे नियमों का पालन करते हैं। हम साथ में 20 साल से एमएलसी रहे हैं।
