Begin typing your search above and press return to search.

National President of BJP Mahila Morcha Vanathi Srinivasan in Raipur: महिलाओं को ‘कमल मित्र सर्टिफिकेट’ बांटेगी भाजपा, रायपुर पहुंची महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन

National President of BJP Mahila Morcha Vanathi Srinivasan in Raipur: भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन आज रायपुर आई हुई हैं। यहां उन्‍होंने भाजपा कार्यालाय में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया।

National President of BJP Mahila Morcha Vanathi Srinivasan in Raipur: महिलाओं को ‘कमल मित्र सर्टिफिकेट’ बांटेगी भाजपा, रायपुर पहुंची महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन
X

रायपुर प्रेसवार्ता को संबोधित करती भाजपा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन

By Sanjeet Kumar

National President of BJP Mahila Morcha Vanathi Srinivasan in Raipur: रायपुर। भाजपा छत्‍तीसगढ़ सहित पूरे देश में ‘कमल मित्र सर्टिफिकेट’ बांटेगी। बुधवार को रायपुर पहुंची महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने यह जानकारी दी। रायपुर में भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए श्रीनिवासन ने कहा कि सबसे पहले हम चंद्रयान 3 को शुभकामनाएं देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इंडिया साइंस एंड टेक्नोलॉजी में ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी की पांच महिला कार्यकर्ता हैं। उन्‍होंने कहा कि और भी महिलाओं को जोड़ने का प्रयास महिला मोर्चा बूथ स्तर पर करने वाली है।

श्रीनिवासन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव करीब है। भाजपा महिला मोर्चा तैयारी कर रही है। महिलाओं के विभिन्न वर्गों के साथ अभियान और प्रदर्शनों की तैयारी हम कर रहे हैं। महिला मोर्चा युवती सम्मेलन का आयोजन जल्द छत्तीसगढ़ में हम करने वाले हैं, जिसमें नई पीढ़ी को वोट देने के लिए जागरूक करेंगे। पार्टी महिलाओं के साथ संवाद भी करेगी। सामान्य और ग्रामीण महिलाओं को जोड़कर यह अभियान चलाया जाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष श्रीनिवासन ने कहा कि महिला लाभार्थियों के साथ शक्ति केंद्र का आयोजन भी किया जाएगा। महिलाओं को इन केंद्रों में एकत्रित करके बताया जाएगा कि किस तरीके से प्रधानमंत्री सभी महिलाओं के लिए कई सारी योजनाएं चला रहे हैं। उन्हें इसे लाभ मिल सकता है। उन्‍होंने बताया कि एक करोड़ लाभार्थी महिलाओं को जोड़ना हमारा अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इस अभियान के बाद महिलाओं को कमल मित्र सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा और नवजात कन्या शिशु को सुकन्या योजना से जोड़ने के लिए भी महिलाओं को प्रेरित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कुपोषण के आंकड़े काफी बढ़े हुए हैं, जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में सुपोषण कल्याण योजना भी चलाई। केंद्र सरकार से जो पैसे मिलते हैं राज्य में वह पूरी तरीके से कांग्रेस सरकार द्वारा यूटिलाइज नहीं किए जाते। महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ में पूरी तरह से सक्रिय है और आने वाले समय में कई सारे अभियान चलाने वाली है।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story