Begin typing your search above and press return to search.

BJP Candidate Narayan Chandel Biography in Hindi: भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल का जीवन परिचय...

Narayan Chandel Biography:– भाजपा ने जांजगीर– चांपा जिले की जांजगीर विधानसभा से नारायण चंदेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। वे तीन बार भाजपा की टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए है। वे उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा भी रहें है। वर्तमान में वे नेता प्रतिपक्ष है।

BJP Candidate Narayan Chandel Biography in Hindi: भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

BJP Candidate Narayan Chandel Biography in Hindi: NPG डेस्क। नारायण चंदेल को भाजपा ने जांजगीर जिले की जांजगीर चांपा विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। नारायण चंदेल का जन्म नैला जांजगीर में 19 अप्रैल 1965 को हुआ था। उन्होंने हायर सेकेंडरी तक शिक्षा अर्जित की है। उनका विवाह प्रमिला चंदेल के साथ हुआ है। उनके एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। उनका व्यवसाय कृषि है। उनका पता रेलवे स्टेशन चौक नैला जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ है।

नारायण चंदेल सन 1991–1992 में सदस्य बाल संरक्षण गृह रहें। वे सदस्य नगर पालिका परिषद परामर्श दात्री समिति रहे। 1994 से 1996 तक प्रदेश मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा रहे। 1996 से 1998 तक प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा रहे। वे सदस्य दक्षिण पूर्वी रेलवे सलाहकार समिति रहे। सन 1998 में नारायण चंदेल जांजगीर चांपा विधानसभा से भाजपा की टिकट पर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। इस दौरान भी सन 2000 में सदस्य एवं जिला महामंत्री भाजपा प्रदेश परिषद बने। वे अध्यक्ष जिला भाजपा समिति भी र।हे वे भाजपा कार्य समिति के सदस्य भी रहे। नारायण चंदेल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा को प्रदेश महामंत्री भाजपा भी रहे।

2007–08 में नारायण चंदेल को अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया गया। वे सदस्य गुरु घसीदास विश्वविद्यालय कार्य परिषद रहे। वे संरक्षक सांस्कृतिक विकास मंडल जांजगीर के आदिवासी सदस्य रहे। 2009 में उन्हें सभापति सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति, सदस्य प्रश्न एवं संदर्भ समिति, सामान्य प्रयोजन समिति छत्तीसगढ़ बनाया गया।

2008 में नारायण चंदेल दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए। 2010 में उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा बने। विधायक रहने के दौरान नारायण चंदेल विधानसभा की कई समितियों के सदस्य भी रहे। 2018 में नारायण चंदेल तीसरी बार विधायक का चुनाव जीते। अगस्त 2022 में उन्हें विधानसभा का नया नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story