Begin typing your search above and press return to search.

Nand Kumar Baghel: नंद कुमार बघेल: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का निधन

Nand Kumar Baghel: नंद कुमार बघेल: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का निधन
X
By Sanjeet Kumar

Nand Kumar Baghel: रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 89 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल का आज 8 जनवरी 2024 को सुबह 6 बजे निधन हो गया। नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी रायपुर के श्री बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्री बालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, और कमजोर थे। उन्होंने आज आखिरी सांसें ली। जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अभी नई दिल्ली में है और सुबह 11 बजकर 45 मिनट की फ्लाइट से रायपुर वापस लौटेंगे । पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज अंतिम संस्कार की कार्रवाई संपन्न नहीं हो पाएगी परिजन बाहर है उनके आने के उपरांत थी अंतिम संस्कार संपन्न होगा।





मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैl उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story