Begin typing your search above and press return to search.

Nadda's CG visit: बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष आ रहे हैं कल: प्रदेश मुख्‍यालय में लगेगी सरकार और संगठन की क्‍लास, जानिये... क्‍या है मामला

Nadda's CG visit:

Naddas CG visit: बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष आ रहे हैं कल: प्रदेश मुख्‍यालय में लगेगी सरकार और संगठन की क्‍लास, जानिये... क्‍या है मामला
X
By Sanjeet Kumar

Nadda's CG visit: रायपुर। बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा कल (26 सितंबर) को रायपुर आ रहे हैं। नड्डा यहां प्रदेश मुख्‍यालय में सरकार और संगठन के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान सदस्‍यता अभियान की समीक्षा के साथ ही संगठन और सरकार से जुड़े अन्‍य विषयों पर चर्चा होगी।

बीजेपी कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा 26 सितम्बर को दोपहर 3 बजे एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर आयेंगे। इसके उपरांत कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संगठन का महापर्व सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा देर रात दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

बता दें कि बीजेपी का देशव्‍यापी सदस्‍यता अभियान चल रहा है। छत्‍तीसगढ़ में इस बार 50 लाख सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य रखा गया है। अब तक 19 लाख सदस्‍य बनाए जा चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने बताया कि पूरे देश की तरह छत्तीसगढ़ में भी भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने सदस्यता अभियान में समर्पण व निष्ठा के साथ कार्य करते हुए अच्छी सफलता हासिल की है। सिंहदेव ने कहा कि अब तक प्रदेश में 19 लाख भाजपा सदस्य बन चुके हैं और निर्धारित अवधि में प्रदेश भाजपा सदस्यता का लक्ष्य अर्जित करेगी।

10 करोड़ सदस्‍यता का लक्ष्‍य

ठाकुर ने बताया कि सदस्‍ता अभियान को लगातार सबका अभूतपूर्व समर्थन व सहयोग मिल रहा है। अभी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चुनावी राज्यों को छोड़कर 10 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य दिया गया था और अब तक लगभग साढ़े 4 करोड़ सदस्य बन चुके हैं। इसी तरह छत्तीसगढ़ में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है जिसमें आज की तारीख तक 19 लाख भाजपा के सदस्य बन चुके हैं। सिंहदेव ने कहा कि 25 सितंबर को पं. दीनदयाल जी उपाध्याय जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है की छत्तीसगढ़ के सभी मतदान केंद्रों पर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी मंत्री, विधायक, सांसद, कार्यकर्ता, पदाधिकारी जाएंगे और कम-से-कम 100 सदस्य बनाएंगे। इस दौरान बूथों पर 5 से 7 घंटे रहकर वहां के लोगों से मुलाकात करना है, भोजन भी उन्हीं लोगों के साथ करना है और उसके बाद 100 सदस्य बनाना है। इस तरह 25 तारीख को हम मेंबरशिप की बहुत बड़ी छलांग लगाने वाले हैं।

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक सिंहदेव ने कहा कि 25 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बगिया के बूथ में रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जगदलपुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 20 आसला बूथ में रहेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी विधानसभा क्षेत्र के तुलसा घाट में रहेंगे वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के कवर्धा शहर मंडल के बूथ क्रमांक 234 में रहकर लोगों को सदस्यता दिलाएंगे। विधायक बस्तर प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी कोण्डागांव के बूथ क्रमांक 2 में रहेंगीं। इसी प्रकार से सभी मंत्रियों का सभी वरिष्ठ पदाधिकारी का एक-एक बूथ पर जाना है। मेंबरशिप का बड़ा टारगेट हम लोग 25 सितंबर को पूरा करेंगे और छत्तीसगढ़ का जो लक्ष्य है उसे हासिल करेंगे। 20 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य कल 24 तारीख तक हम पूरा कर लेंगे और उसके बाद 25 सितंबर को 11 लाख नए सदस्य और बनाएंगे। 2 अक्टूबर तक लगातार भाजपा का यह अभियान जारी रहेगा, उसके बाद 15 अक्टूबर तक सार्वजनिक कार्यक्रम भी होंगे। 15 अक्टूबर तक का हमारे पास समय है।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story