मोदी जी भूखे किसानों की संपत्ति अरबपति अडानी को दे रहे हैंः प्रियंका गांधी

X
By - yogeshwari varma |8 Nov 2023 11:24 AM IST
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिये छत्तीसगढ़ पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बालोद में जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कांग्रेस की गारंटियों को दोहराते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
प्रियंका गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकारें बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिये बन रही हैं और उन्हीं के लिये चल रही हैं। भाजपा की सरकारें गरीब किसानों की संपत्ति को उद्योगपतियों को सौंप रही हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि देश का गरीब किसान भूखा है, वो एक दिन में महज 27 रुपये ही कमा पाता है। सरकार ऐसे किसानों को समृद्ध बनाने के बजाए एक दिन में 1600 करोड़ रुपये कमाने वाले अडानी को और अमीर बना रही है। वो भूखे किसानों की संपत्ति 1600 करोड़ रुपये प्रति दिन कमाने वाले अडानी को दे रही है।
Next Story
-
Home
-
Menu
