Begin typing your search above and press return to search.

Modi Cabinet 3.0: मोदी कैबिनेट 3.0 में मंत्री बने तोखन साहू: राज्‍य मंत्री के रुप में ली शपथ, देखें फोटो और वीडियो..

Modi Cabinet 3.0: छत्‍तीसगढ़ की बिलासपुर सीट से सांसद चुने गए तोखन साहू मोदी कैबिनेट 3.0 में राज्‍य मंत्री बनाए गए हैं। साहू पहली बार सांसद चुने गए हैं।

Modi Cabinet 3.0: मोदी कैबिनेट 3.0 में मंत्री बने तोखन साहू: राज्‍य मंत्री के रुप में ली शपथ, देखें फोटो और वीडियो..
X
By Sanjeet Kumar

Modi Cabinet 3.0: एनपीजी न्‍यूज डेस्‍क

छत्‍तीसगढ़ की 11 में से 10 सीटों पर इस बार बीजेपी ने जीत दर्ज की है। इनमें बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित तोखन साहू भी शामिल हैं। साहू को मोदी कैबिनेट 3.0 में राज्‍य मंत्री बनाया गया है। साहू ने राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित भव्‍य समारोह में राज्‍य मंत्री पद की शपथ ली।

तोखन साहू को बीजेपी ने पहली बार बिलासपुर संसदीय सीट से टिकिट दिया था। उन्होंने कांग्रेस के देवेंद्र यादव को डेढ़ लाख से अधिक वोटो से हराया था।

भाजपा तोखन साहू बिलासपुर से सांसद चुने गए हैं। 2019 में बिलासपुर सीट से सांसद चुने गए सीएम अरुण साव प्रदेश सरकार में डिप्‍टी सीएम है। तोखन साहू लोरमी विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं।

डिंडौरी, जिला मुंगेली में 15 अक्टूबर 1969 को हुआ है। उन्होंने एम. कॉम तक की शिक्षा ग्रहण की है। उनका विवाह लीलावती साहू से हुआ है। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। उनका राजनैतिक जीवन 1994 से शुरू हुआ है। वे 1994 में लोरमी ब्लॉक के सुरजपुरा गांव के निर्विरोध पंच बने। 30 जनवरी 2005 को जनपद सदस्य ब्लॉक लोरमी क्षेत्र क्रमांक–18 फुलवारीकला बने। 3 फ़रवरी 2010 को महिला आरक्षण के चलते अपनी लीलावती साहू को जनपद सदस्य फिर 19 फ़रवरी 2010 को अध्यक्ष जनपद पंचायत लोरमी बनाया।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story