Begin typing your search above and press return to search.

Hindi-Marathi dispute: भाषा के नाम पर गुंडई! MNS कार्यकर्ताओं ने सुशील केडिया के मुंबई कार्यालय में की तोड़फोड़, देखिये वायरल वीडियो

Sushil Kedia Ke Office Par Hamla: मुंबई: महाराष्ट्र में भाषा विवाद (Maharashtra Bhasha Vivad) लगातार गरमाता जा रहा है। इसी कड़ी में मुंबई के वर्ली इलाके से एक मामला सामने आया है, जहां मशहूर बिजनेसमैन सुशील केडिया (Businessman Sushil Kedia) के ऑफिस में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की है। घटना के पीछे की वजह बिजनेसमैन सुशील केडिया (Businessman Sushil Kedia) की ओर से सोशल मीडिया पर की गई एक विवादित पोस्ट है, जिसमें केडिया ने मराठी भाषा (Marathi Bhasha ) सीखने से इनकार कर दिया था।

भाषा के नाम पर गुंडई! MNS कार्यकर्ताओं ने सुशील केडिया के मुंबई कार्यालय में की तोड़फोड़, देखिये वायरल वीडियो
X
By Chitrsen Sahu

Sushil Kedia Ke Office Par Hamla: मुंबई: महाराष्ट्र में भाषा विवाद (Maharashtra Bhasha Vivad) लगातार गरमाता जा रहा है। इसी कड़ी में मुंबई के वर्ली इलाके से एक मामला सामने आया है, जहां मशहूर बिजनेसमैन सुशील केडिया (Businessman Sushil Kedia) के ऑफिस में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की है। घटना के पीछे की वजह बिजनेसमैन सुशील केडिया (Businessman Sushil Kedia)की ओर से सोशल मीडिया पर की गई एक विवादित पोस्ट है, जिसमें केडिया ने मराठी भाषा (Marathi Bhasha ) सीखने से इनकार कर दिया था और MNS प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thakre) को सीधे तौर पर संबोधित करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

घटना के बाद केडिया ने मांगी माफी

बता दें कि बिजनेसमैन सुशील केडिया (Businessman Sushil Kedia) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि राज ठाकरे, आपके सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा धमकी देने से मैं मराठी में पारंगत नहीं हो जाऊंगा, जब तक आप जैसे लोगों को मराठी मानुष की देखभाल का दिखावा करने की अनुमती है, तब तक मैं प्रतिज्ञा लेता हूं कि मराठी नहीं सीखूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें डर है कि अगर मराठी गलत बोली गई, तो हिंसा और बढ़ सकती है। उन्होंने अपनी पोस्ट में अपील की कि प्यार और समझदारी से लोगों के एकजुट किया जा सकता है, न कि धमकियों से। इधर घटना के बाद सुशील केडिया ने वीडियो जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मैंने पोस्ट की थी, वो मानसिक तनाव की स्थिति में की थी। मैं किसी भी भावनाओं को आहत नहीं करना चाहता था।

मराठी भाषा का अपमान करने का आरोप

इस पोस्ट के कुछ ही घंटों बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने वर्ली में स्थित केडिया (Businessman Sushil Kedia) के ऑफिस पर हमला कर दिया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं की ओर से केडिया के ऑफिस पर तोड़फोड़, नारेबाजी और धमकी भरे बर्बता की घटना CCTV में कैद हो गई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सुशील केडिया (Businessman Sushil Kedia) ने मराठी भाषा का अपमान किया है और यह मराठी अस्मिता पर सीधा हमला है।



ऐसे भड़का विवाद

बता दें कि महाराष्ट्र में मराठी भाषा (Maharashtra Bhasha Vivad) की अनदेखी को लेकर राजनीतिक दलों और आम जनता के बीच लंबे समय से असंतोष रहा है। साल 2025 में राज्य सरकार की ओर से हिंदी को प्राथमिक स्कूलों में तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य करने के फैसले ने इस विवाद को और भड़का दिया। शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने इस नीति का विरोध किया। साथ ही इसे मराठी अस्मिता पर हमला भी बताया। वहीं बढ़ते दबाव को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra CM Devendra Fadnavis) को अप्रैल और जून 2025 के आदेश रद्द करने पड़े। इसके साथ ही एक नई समिती गठीत की गई, जो भाषा नीति पर सिफारिशें देगी।

सरकार का बड़ा फैसला

फडणवीस सरकार ने मराठी भाषा को बढ़ावा देने के लिए 3 अक्टूबर को 'शास्त्रीय मराठी भाषा दिवस' और 3 से 9 अक्टूबर तक 'मराठी भाषा सप्ताह दिवस' मनाने का फैसला लिया था। सरकार का यह कहना है कि भाषा विवाद को समाप्त करने के लिए सांस्कृति जागरूकता जरूरी है।

Chitrsen Sahu

चित्रसेन साहू मैं वर्ष 2017 से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं और इस दौरान डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विभिन्न संस्थानों के साथ कार्य अनुभव प्राप्त किया है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री (BJMC) प्राप्त करने के पश्चात मास्टर्स (M.Sc. in Electronic Media) पूर्ण किया है। अपने करियर में मैंने MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS और TV24 NEWS जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है। वर्तमान में NPG NEWS में डेस्क एडिटर के रूप में सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम, राजनीति और टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरों पर विशेष रुचि है। मेरी रिपोर्टिंग व एडिटिंग शैली तथ्यपरक, संतुलित और पाठकों से जुड़ाव पैदा करने वाली होती है।

Read MoreRead Less

Next Story