Begin typing your search above and press return to search.

Mla shivratan sharma biography in hindi: विधायक शिवरतन शर्मा का जीवन परिचय...

Mla shivratan sharma biography in hindi: विधायक शिवरतन शर्मा भाटापारा सीट से भाजपा की टिकट पर पहली बार अविभाजित मध्यप्रदेश में (1998) में विधायक निर्वाचित हुए थे। उस समय भाटापारा सीट अविभाजित रायपुर जिले में आती थी। शिवरतन शर्मा ने एमकाम करने के बाद वकालत की पढ़ाई भी की है। वे जिला मंत्री रायपुर ग्रामीण व जिला उपाध्यक्ष भी रहे हैं। छतीसगढ़ राज्य बनने के बाद विधानसभा में भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक भी रहे और बाद में प्रदेश महामंत्री भाजपा भी बने। राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद उन्हें 2015 मे छतीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके है।

Mla shivratan sharma biography in hindi: विधायक शिवरतन शर्मा का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

Mla shivratan sharma biography in hindi

एनपीजी डेस्क।

पिता का नाम:- स्व. रामदयाल शर्मा

जन्मतिथि:- 16 जनवरी 1961

जन्मस्थान:- भाटापारा जिला- बलौदाबाजार- भाटापारा छतीसगढ़

विवाह की तिथि:- 3 दिसंबर 1992

पत्नी का नाम- सीमा शर्मा

पत्नी की जन्मतिथि:- 2 अक्टूबर 1963

संतान- 2 पुत्र

शैक्षणिक योग्यता:- एमकॉम,एलएलबी

व्यवसाय- कृषि

कुल संपत्ति- 2 करोड़ 24 लाख 32 हजार रुपये

आपराधिक मामलें:-चुनाव आयोग में दर्ज शपथ पत्र के अनुसार 1 आपराधिक मामला दर्ज है।

स्थायी पता- सुभाष वार्ड,भाटापारा जिला- बलौदाबाजार-भाटापारा छतीसगढ़

मोबाइल नंबर- 94252-06885

राजधानी रायपुर में स्थानीय पता- कक्ष क्रमांक- 112,अरिहंत कॉम्प्लेक्स रेलवे स्टेशन के सामने, रायपुर छतीसगढ़

अभिरुचि:- अध्ययन

पुरुस्कार:- वर्ष 2015- उत्कृष्ट विधायक छतीसगढ़ विधानसभा।

विशेष उपलब्धियां- भाटापारा शाखा नहर के रुके कार्य पूरा कराना।

सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय:-

शिवरतन शर्मा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की भाटापारा विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट पर विधायक चुने गए हैं। शिवरतन शर्मा 1990 से 92 तक जिला मंत्री भाजपा रायपुर ग्रामीण रहे हैं साथ ही 1997 से 2000 तक जिला उपाध्यक्ष रहे हैं। 1998 में वे मध्यप्रदेश विधानसभा हेतु प्रथम बार निर्वाचित हुए। उसके बाद 2013 में दूसरी व 2018 में तीसरी बार निर्वाचित हुए। 1998 से 2000 तक मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य पुस्तकालय समिति, सार्वजनिक उपक्रम संबंधी समिति रहे। तथा 2001 से 2004 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति छतीसगढ़ विधानसभा रहे। 2001 से 2004 तक सदस्य प्रत्ययायुक्त विधान समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ में 2001 से 2003 तक भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक भी रहे। 2002 से 2003 तक सदस्य प्राक्कलन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2002-04 में सदस्य प्रश्न एवं संदर्भ समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2008 में प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी बने।

2014-15 में सभापति प्राक्कलन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2014 से 17 में छत्तीसगढ़ लोक लेखा समिति के सदस्य रहे। 2014 से 21 तक सदस्य सामान्य प्रयोजन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2015 से 17 तक सभापति सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2015 से 19 तक सदस्य विशेषाधिकार समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2015 में अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम बने। 2016 से 21 तक सदस्य प्रश्न एवं संदर्भ समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2017 से 19 तक एक बार फिर सभापति प्राक्कलन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2017 से 19 तक आचरण समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा भी रहे। 2019 से 21 तक में सदस्य लोक लेखा समिति, सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे।

भाटापारा अनारक्षित सीट है। जिसे निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 46 के नाम से जाना जाता है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 230947 है। जिसमे से 177051 (76.66%) मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा प्रत्याशी शिवरतन शर्मा को 63399 ( 35.81%) वोट मिले। वही कांग्रेस प्रत्याशी सुनील माहेश्वरी को 51490 (29.08%) वोट मिले।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story