Begin typing your search above and press return to search.

Mla shivkumar dahariya biography in hindi:-विधायक शिवकुमार डहरिया का जीवन परिचय

Mla shiva kumar dahariya biography in hindi:-विधायक शिवकुमार डहरिया आरंग से कांग्रेस की टिकट पर आरंग विधानसभा से विधायक बने हैं। वे तीसरी बार विधायक चुने गए है। उन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सा में स्नातक की डिग्री ली है। छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय है और स्कूल व महाविद्यालय छात्र संघ के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं।भोपाल में भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करते हुए जेल यात्रा की। युवक कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहते हुए कई पदों पर कार्यरत रहे। वर्तमान में वे नगरीय प्रशासन व श्रम मंत्री के पद पर है।

Mla shivkumar dahariya biography in hindi:-विधायक शिवकुमार डहरिया का जीवन परिचय
X
By sangeeta

एनपीजी डेस्क।

पिता का नाम:- स्व. आशाराम डहरिया

जन्मतिथि:- 18 दिसंबर 1964

जन्मस्थान:- ग्राम छछानपैरी, ब्लॉक- अभनपुर, जिला रायपुर छतीसगढ़

विवाह की तिथि:- 8 मई 1998

पत्नी का नाम:- शकुन डहरिया

पत्नी की जन्मतिथि:- 20 दिसंबर 1977

संतान:- एक पुत्र दो पुत्री

शैक्षणिक योग्यता- बीएएमएस व्यवसाय- कृषि एवं चिकित्सा

पत्नी का कार्य:- कृषि एवं एमएसएमई बिजनेस

कुल संपत्ति- 2 करोड़ 37 लाख 97 हजार रुपये

आपराधिक मामलें:- चुनाव आयोग में दिए शपथ पत्र के अनुसार कोई मामला दर्ज नही है।

स्थाई पता-ग्राम व पोस्ट छछानपैरी, विकासखंड-अभनपुर, जिला - रायपुर, राजधानी रायपुर में स्थानीय पता:- J-5,शताब्दी नगर, तेलीबांधा रायपुर छत्तीसगढ़,

मोबाइल नंबर-94252- 06389 अभीरुचि- खेल एवं समाज कल्याण पुरस्कार:- खेल एवं विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों से सम्मानित।

विशेष उपलब्धियां:- स्व. राजीव गांधी जी के निर्देश पर 1990 में भोपाल में भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करते हुए जेल यात्रा।

विदेश यात्रा- इंग्लैंड

सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन का परिचय

1977 से 1988 तक स्कूल एवं महाविद्यालय छात्र संघ के विभिन्न पदों पर कार्य किया। इसके अलावा 1989 में सदस्य बीस सूत्रीय समिति मध्य प्रदेश के सदस्य रहे। 1990 में संयुक्त मंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी,अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ रहे। 1997 में महामंत्री प्रदेश युवक कांग्रेस बने। 1990 से 2000 तक महामंत्री जिला एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी युवक कांग्रेस रहे। सन 2000 में वे सदस्य राज्य परिवहन प्राधिकरण बने। इस दौरान उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। 2001 में प्रभारी महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी बने। 2003 में शिव डहरिया पहली बार विधायक निर्वाचित होकर आए। इसके बाद 2008 में दूसरी बार एवं 2018 में तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।

2004 से 2006 तक सदस्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण संबंधी समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा बने। 2004-05 में सदस्य पटल पर रखे गए पत्रों के परीक्षण करने संबंधित समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा बने। 2006-07 में गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों तथा संकल्पों संबंधित समिति के सदस्य बने। 2007 से 2010 तक सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा बने। 2010-11 में सदस्य विशेषाधिकार समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2010- 11 में सदस्य विशेषाधिकार समिति,प्रश्न एवं संदर्भ समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा बने।

2011-12 में सदस्य सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा बने। 2012-13 में सदस्य लोक लेखा समिति, शासकीय आश्वासनो संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा बने। 2013-14 में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के कल्याण संबंधी समिति, शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति के सदस्य रहे।

2019 में मंत्री छतीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम विभाग बने। 2019 से 2021 तक सदस्य कार्यमंत्रणा समिति छतीसगढ़ विधानसभा बने। शिव डहरिया रायपुर जिले की आरंग विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए है। यह सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सीट है, जिसे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 52 के नाम से भी जाना जाता है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 201918 है। जिसमे से 154978 (76.85%) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस के प्रत्याशी शिवकुमार डहरिया को 69900 (45.10%) वोट मिले। जबकि भाजपा के प्रत्याशी संजय ढ़ीढ़ी को 44823 (28.92%) वोट मिले।

Next Story