Begin typing your search above and press return to search.

Mla Satyanarayan sharma biography in hindi विधायक सत्यनारायण शर्मा का जीवन परिचय

Mla satyanarayan sharma biography in hindi:-विधायक सत्यनारायण शर्मा रायपुर जिले की रायपुर ग्रामीण विधानसभा से विधायक है। 1985 मे पहली बार विधायक चुने जाने के बाद वे 2018 में लगातार सातवीं (2008 छोड़कर) विधायक बने है। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. झाबरमल शर्मा के पोते है तथा इंदिरा कांग्रेस के रायपुर के संस्थापक सदस्य रहे है। उन्होंने लगभग 20 देशों की विदेश यात्राएं व अध्ययन यात्राएं भी की है। 2013 में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर भी रहे है। अविभाजित मध्यप्रदेश राज्य सहकारी आवास संघ के अध्यक्ष भी रहे है। मध्यप्रदेश में मंत्री रहने के अलावा छतीसगढ़ राज्य बनने के बाद प्रदेश के पहले उच्च शिक्षा व स्कूली शिक्षा मंत्री रहे है। वे छतीसगढ़ मे शराबबंदी हेतु बनी समिति के अध्यक्ष भी है।

Mla Satyanarayan sharma biography in hindi विधायक सत्यनारायण शर्मा का जीवन परिचय
X
By sangeeta

एनपीजी डेस्क।

पिता का नाम:- स्व. जगदीश प्रसाद शर्मा

जन्मतिथि:- 1 मई 1943

जन्मस्थान- जसरापुर

विवाह की तिथि:-:- 26 अप्रैल 1969

पत्नी का नाम:- निर्मला शर्मा

पत्नी की जन्मतिथि:- 25 जून 1952

संतान- 3 पुत्र

शैक्षणिक योग्यता- हायर सेकेंडरी

व्यवसाय- कृषि

कुल संपत्ति- 5 करोड़ रुपये लगभग

स्थायी पता- शर्मा सदन, गणेशराम नगर, पुराना बस स्टैंड, बांसाटाल, रायपुर छतीसगढ़

मोबाइल नंबर- 0771- 2535300

स्थानीय पता- एफ-2, सिविल लाइन, रायपुर ( छतीसगढ़)

अभिरुचि- सहकारिता, खेल, दलित- शोषितों की सेवा

पुरुस्कार:- 1 - श्रेष्ठ को- ऑपरेटर नेशनल हाउसिंग कांग्रेस।

2- सांप्रदायिक सौहार्द व राष्ट्रीय एकता तथा अखंडता मे विशिष्ट योगदान के लिए राजीव गांधी एकता पुरुस्कार

3- जागरूक विधायक, छतीसगढ़ विधानसभा। ( 2017-18)

विशेष उपलब्धियां:- आवास संघ के विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों मे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सन 1986, 89, 95, 2009 व 2016 में विभिन्न देशों की अध्ययन यात्राएं की।

विदेश यात्राएं:- आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, अमेरिका, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन, निदरलैंड, मलेशिया, बैंकाक,फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका,जर्मनी, कनाड़ा, बांग्लादेश, ईरान,हांगकांग, जापान, थाईलैंड, अल्माटी, अजरबेजान आदि।

व्यक्तिगत विवरण:- स्वंतत्रता संग्राम सेनानी परिवार, पितामह पद्मभूषण स्व. झाबरमल शर्मा, साहित्य वाचस्पति, साहित्य मनीषी।

सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन का परिचय:

सत्यनारायण शर्मा रायपुर जिले के रायपुर ग्रामीण सीट से विधायक है। रायपुर ग्रामीण अनारक्षित सीट है जिसे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 48 के नाम से भी जाना जाता है। सत्यनारायण शर्मा 1970 में इंदिरा कांग्रेस रायपुर के संस्थापक सदस्य रहे थे। 1982 में वे मध्य प्रदेश राज्य सहकारी आवास संघ के संचालक मंडल के सदस्य रहे थे। 1984 में वे मध्य प्रदेश राज्य सहकारी आवास संघ के उपाध्यक्ष भी रहे थे। 1985 में वे पहली बार विधायक के लिए निर्वाचित हुए उसके बाद 1990, 1993, 1998, 2003, 2013, व 2018 में सातवीं बार विधायक चुने गए। वह अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य सहकारी आवास संघ भी बने। 1987 व 1996 में वे फिर से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य सभापति तालिका पटल पर रखे गए पत्रों के परीक्षण संबंधी समिति, सदस्य सुविधा समिति, विधायकों के आवास आवंटन समिति, सरकारी उपक्रम समिति भी रहे। 1995 मे अविभाजित मध्यप्रदेश में खनिज साधन एवं पर्यावरण विभाग के राज्यमंत्री बनाए गए। 1996 में अध्यक्ष राष्ट्रीय सहकारी आवास संघ नई दिल्ली बने। 1998 में वह मंत्री मध्य प्रदेश शासन वाणिज्य कर, संसदीय कार्य, विधि विधाई एवं जनसंपर्क विभाग बने।

सन 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद वह प्रदेश के पहले उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, स्कूल शिक्षा, जनशक्ति नियोजन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा संस्कृति विभाग के मंत्री बने। वे 2001 से 2007 तक सदस्य कार्य मंत्रणा समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। वह 2004 से 2006 तक सदस्य प्राक्कलन समिति, पटल पर रखे गए पत्रों के परीक्षण संबंधित समिति, आचरण समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2005 से 06 मे वे सदस्य सामान्य प्रयोजन समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2007-08 में हुए विशेष आमंत्रित सदस्य, कार्य मंत्रणा समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2008-09 में वे सभापति लोक लेखा समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे. वह सदस्य सामान्य प्रयोजन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा भी रहे।

नवंबर 2013 से वे निरंतर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड नई दिल्ली, संरक्षक भारतीय स्काउट गाइड फैलोशिप नई दिल्ली, राष्ट्रीय सलाहकार गांधी ग्लोबल फैमिली नई दिल्ली रहे। 2013 में वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य होने के नाते प्रोटेम स्पीकर भी रहे। 2014 से 2015 तक वह सदस्य लोक लेखा समिति, विशेष अधिकार समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2014 से 19 तक वे सदस्य कार्य मंत्रणा समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2014 से 21 तक सदस्य सामान्य प्रयोजन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2015-16 में सभापति लोक लेखा समिति, सदस्य गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों तथा संकल्पों संबंधी समिति विधानसभा रहे। 2016-17 में प्राक्कलन समिति,विशेषाधिकार समिति रहे। 2017-18 में सदस्य लोक लेखा समिति, नियम समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2019 से 21 तक वे विशेष आमंत्रित सदस्य, कार्य मंत्रणा समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे तथा सभापति स्थानीय निकाय पंचायती राज लेखा समिति भी रहे। इसके अलावा लोक लेखा समिति नियम समिति के सदस्य भी रहे।

Next Story